बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए। शो के दौरान सलमान अचानक सीने पर हाथ रखते नजर आए। उन्होंने पानी मांगा और कुछ देर बाद डॉक्टर को बुलाने के लिए भी कहा। इसके बाद वह स्टेज पर लेटते हुए दिखाई दिए।

सीने पर हाथ रखा, पानी मांगा और फिर डॉक्टर को बुलाने को कहा

वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान कंटेस्टेंट्स से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अचानक सीने के नीचे दर्द महसूस होने का इशारा किया। उन्होंने पानी मांगा और पानी पीने के बाद दोबारा बातचीत जारी रखने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद उनकी परेशानी बढ़ती हुई दिखाई गई। सलमान सीने पर हाथ रखते नजर आए और डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा। शो में मौजूद लोगों की चिंता भी बढ़ती दिखाई दी। 

Big Boss में सलमान खान की बिगड़ी तबीयत : सीने पर हाथ रखकर मांगा पानी, बोले- डॉक्टर को बुलाओ; फिर सामने आई पूरी हकीकत

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी सलमान की तबीयत को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। हालांकि, सिर्फ प्रोमो के आधार पर किसी गंभीर बीमारी या हार्ट अटैक की पुष्टि नहीं हुई थी। 

लेकिन अब सुनिए असली कहानी…

जिस सीन को देखकर दर्शक सलमान खान की सेहत को लेकर परेशान हो गए, उसके पीछे असल में कोई मेडिकल इमरजेंसी नहीं थी।

सलमान खान ने खुद बाद में सोशल मीडिया के जरिए सफाई दी कि वह ठीक हैं। उन्होंने फैंस को परेशान करने के लिए माफी भी मांगी। रिपोर्टों के मुताबिक, सीने में दर्द और डॉक्टर को बुलाने वाला पूरा सीन एक एक्ट था, जिसका इस्तेमाल कंटेस्टेंट काजी तौकीर को एक बात समझाने के लिए किया गया था। 

यानी प्रोमो में जिस तरह सलमान को दर्द में दिखाया गया, उससे लगा कि उनकी तबीयत सच में बिगड़ गई है, लेकिन बाद में सामने आया कि यह शो का हिस्सा था। सलमान ने स्पष्ट किया कि उनकी तबीयत ठीक है।

हकीकत क्या है?

सलमान खान ठीक हैं। सीने में दर्द और डॉक्टर बुलाने वाला सीन वास्तविक मेडिकल इमरजेंसी नहीं, बल्कि बिग बॉस के कंटेंट का हिस्सा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन