मुंबई के जुहू (Juhu) इलाके में रविवार, 18 अक्टूबर की शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खौफ का माहौल बना दिया है। इस सनसनीखेज हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो संदेश और फेसबुक पोस्ट सामने आया है, जिसने इस पूरे मामले का रुख सुपरस्टार सलमान खान की तरफ मोड़ दिया है। Salman Khan Threat Case में अनिल पंडित गैंग ने टाइगर श्रॉफ की कार पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सलमान खान को अल्टीमेटम दिया है कि यदि उन्होंने जेल में बंद उनके 'बड़े भाई' से माफी नहीं मांगी, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
"माफी नहीं मांगी तो घर में कुत्ता तक नहीं छोड़ेंगे" मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) द्वारा साझा किए गए एक ऑडियो संदेश में अनिल पंडित नाम के शख्स ने सीधे तौर पर सलमान खान को निशाना बनाया है। ऑडियो में वह कह रहा है, "सलमान खान, मेरी बात ध्यान से सुनो। अगर तुमने मेरे बड़े भाई से माफी नहीं मांगी, तो हम तुम्हारे घर में एक कुत्ता तक नहीं छोड़ेंगे। हम तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। यह बात याद रखना और यह मत सोचना कि तुम सुरक्षा घेरे में हो और तुम्हारा कुछ नहीं बिगड़ेगा।"
अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली हमले की जिम्मेदारी इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अनिल पंडित और हरमन संधू की ओर से जारी एक पोस्ट में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा गया, "जय महाकाल, जय श्री राम... हम, अनिल पंडित और हरमन संधू, आज टाइगर श्रॉफ के साथ हुई घटना की जिम्मेदारी लेते हैं। हमने उन्हें फोन करके चेतावनी दी थी, लेकिन वे नहीं समझे। इसलिए आज हमने उन्हें कड़े तरीके से समझा दिया है।"
गैंग ने आगे चेतावनी देते हुए लिखा कि जो भी व्यक्ति मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में उनकी बात नहीं मानेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसी का होगा।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
कार पर फायरिंग में ड्राइवर घायल, कोटा से 3 हिरासत में उल्लेखनीय है कि 18 अक्टूबर की शाम जुहू में मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने टाइगर श्रॉफ की चलती कार पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, जबकि उनका ड्राइवर गोली लगने से घायल हो गया।
घटना की जांच कर रही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजस्थान के कोटा से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें से एक नाबालिग शामिल है। हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि हमले की साजिश और इसमें शामिल अन्य मुख्य सरगनाओं का पर्दाफाश किया जा सके।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.