जंतर-मंतर को अब दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अधिसूचित स्थानों की सूची से हटा दिया गया है। इसके स्थान पर रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD मैदान को नए प्रदर्शन स्थलों के रूप में चुना गया है।
यह फैसला ऐसे समय आया है, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहती है। पार्टी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी सवाल उठा रही है।
सौरभ दास ने पुलिस को 24 घंटे का समय दिया
CJP नेता सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि वह 24 घंटे के भीतर प्रदर्शन की तारीख और समय तय करके बताए। सौरभ दास और आशुतोष रांका संसद मार्ग थाने पहुंचकर पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति और समय निर्धारित करने की मांग कर चुके हैं।
पार्टी का कहना है कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहती है। सौरभ दास ने चेतावनी दी है कि तय समय में जवाब नहीं मिलने पर पार्टी फिर से प्रदर्शन करेगी।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
पहले भी नहीं मिली थी प्रदर्शन की अनुमति
दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने आवेदन देर से दिए जाने, पहले के प्रदर्शन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं होने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं का हवाला दिया था।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join ›


Sabse pehle comment karne wale banein.