नई दिल्ली (ब्यूरो/राजनीतिक संवाददाता): देश की राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के जोश और सरकार विरोधी नारों से गूंज उठा। कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित 'वोट चोर गद्दी छोड़' (Vote Chor Gaddi Chhod) महारैली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग (Election Commission) की कार्यप्रणाली पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला।READ ALSO:-मंत्री नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जानें कौन हैं नबीन
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
कांग्रेस का आरोप है कि मौजूदा सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से देश के लोकतंत्र को सुनियोजित तरीके से कमजोर किया जा रहा है। इसी मुद्दे पर जनता को जागरूक करने के लिए बुलाई गई इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रेवंत रेड्डी और सचिन पायलट जैसे दिग्गज नेता मंच पर एक साथ नजर आए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

राहुल गांधी: "सत्य बनाम सत्ता की लड़ाई"

\r\n\r\n
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में सीधा हमला चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर बोला। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "वे (बीजेपी) वोट चोरी करते हैं। भारत का चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा, वह बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून ही बदल दिया है, ताकि चुनाव आयुक्त चाहे कुछ भी करें, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो सके।"
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
राहुल गांधी ने अपनी बात को वैचारिक लड़ाई की तरफ मोड़ते हुए आरएसएस (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का जिक्र किया। राहुल ने कहा, "मोहन भागवत कहते हैं कि दुनिया सच को नहीं, ताकत को देखती है। जिसके पास ताकत है, उसी की इज्जत है। यह आरएसएस की सोच है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी विचारधारा और दुनिया का हर धर्म कहता है कि सत्य ही सबसे जरूरी है। मैं आपको गारंटी देता हूं कि हम सच के साथ खड़े होकर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की सरकार को भारत से हटा देंगे।"
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

प्रियंका गांधी: "EVM छोड़ो, बैलेट पेपर लाओ"

\r\n\r\n
महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंच संभालते ही 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगवाए। उन्होंने संसद में बहस की कमी का मुद्दा उठाया। प्रियंका ने कहा, "जब राहुल जी और खड़गे जी ने संसद में यह मुद्दा उठाया कि हम EVM के जरिए हो रही 'वोट चोरी' पर बहस करना चाहते हैं, तो सरकार डर गई। वे किसी भी हाल में इस पर चर्चा को तैयार नहीं हुए।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
हालिया बिहार चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने बीजेपी को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे निष्पक्ष चुनाव लड़ें, बैलेट पेपर पर चुनाव कराएं। वे खुद जानते हैं कि बैलेट पेपर से वे कभी नहीं जीत पाएंगे। आज पूरा देश देख रहा है कि वे चोरी करके चुनाव जीतते हैं।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

रेवंत रेड्डी और हरीश रावत का वार

\r\n\r\n
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 'जय कांग्रेस' के नारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि जब लोकतंत्र की स्थापना हुई थी, तब आरएसएस ने गरीबों को वोट देने से मना किया था, लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर ने हमें यह अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि आज हम गोलवलकर और आरएसएस की विचारधारा को हराने के लिए यहाँ जुटे हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
वहीं, वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी ने SIR और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर जो बुनियादी सवाल उठाए हैं, उसका जवाब अमित शाह के पास नहीं है। बीजेपी इतिहास के पन्ने खंगालने की कोशिश कर सकती है, लेकिन वर्तमान सवालों से भाग नहीं सकती।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद, ट्रैफिक डायवर्ट

\r\n\r\n
इस महारैली में शामिल होने के लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रामलीला मैदान के हर गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
ट्रैफिक डीसीपी निशांत गुप्ता के अनुसार, भारी वाहनों और बसों को राजघाट चौक, दिल्ली गेट और आईटीओ (ITO) से डायवर्ट किया गया। ट्रैफिक पुलिस के करीब 100 जवान मैदान के आसपास तैनात रहे ताकि आम जनता को जाम की समस्या से बचाया जा सके। हालांकि, भारी भीड़ के कारण मध्य दिल्ली की कई सड़कों पर यातायात धीमा रहा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
रामलीला मैदान के चारों ओर लगे बैनर और पोस्टर इस बात की गवाही दे रहे थे कि कांग्रेस अब 'वोट की सुरक्षा' के मुद्दे को लेकर सड़क से संसद तक आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
नोट: यह खबर रैली में नेताओं द्वारा दिए गए भाषणों और मौके पर मौजूद संवाददाताओं की रिपोर्ट पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें