\r\n\r\n
\r\n\r\n
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor News) से एक फिल्म की कहानी जैसा, लेकिन बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां नूरपुर थाना क्षेत्र में एक दूल्हे को शादी से पहले और बाद में जान से मारने की धमकी भरे पत्र मिले हैं। अज्ञात बदमाशों ने खुली चुनौती देते हुए कहा है कि पुलिस सुरक्षा हमेशा नहीं रहेगी, जिस दिन सुरक्षा हटी, उसी दिन घर में घुसकर मार देंगे। इस घटना के बाद से दूल्हे का परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है।READ ALSO:-मेरठ में कलेजा चीर देने वाला हादसा: 50 हजार के बिल ने बुझा दिया 'घर का चिराग'; मोमबत्ती से लगी आग में जिंदा जली 2 साल की मासूम
\r\n\r\n\r\n\r\n
शादी से एक रात पहले मिला था पहला पत्र
\r\n\r\nमामला नूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक युवक की शादी बुधवार (10 दिसंबर) को उत्तराखंड के एक शहर में तय थी। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन मंगलवार की रात गांव के रास्ते पर मिले एक पत्र ने सब कुछ बदल दिया। इस पत्र में चेतावनी दी गई थी कि अगर बारात लेकर गए तो अंजाम बुरा होगा।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
पत्र पढ़ते ही परिवार के होश उड़ गए। दूल्हे के पिता ने तुरंत नूरपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल केस दर्ज किया और सुरक्षा मुहैया कराई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस के पहरे में हुए फेरे
\r\n\r\nधमकी के मद्देनजर यूपी पुलिस ने सुरक्षा घेरा तैयार किया। इसके साथ ही, बारात जिस रास्ते से उत्तराखंड जानी थी, वहां की पुलिस को भी अलर्ट किया गया। कड़ी सुरक्षा और पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को शादी की रस्में संपन्न हुईं। गुरुवार सुबह दुल्हन के साथ बारात सुरक्षित गांव लौट आई। परिवार को लगा कि शायद खतरा टल गया है, लेकिन असली डर अभी बाकी था।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
दूसरा पत्र: "पुलिस 10 दिन रहेगी, हम साल भर इंतजार करेंगे"
\r\n\r\nशादी करके लौटने के बाद गुरुवार की रात गांव के रास्ते में एक और धमकी भरा पत्र मिला, जो शुक्रवार सुबह (12 दिसंबर) को सामने आया। इस दूसरे पत्र की भाषा बेहद आक्रामक और डराने वाली है।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
पत्र में लिखी ये खौफनाक बातें: धमकी देने वाले ने पत्र में लिखा है-"तुम्हारे घर वालों की समझ में नहीं आया। शादी तो करवा दी सिक्योरिटी लगाकर, लेकिन तुम भूल गए तुमने कितनी बड़ी गलती कर ली। हर समय सिक्योरिटी नहीं होती। ज्यादा से ज्यादा 1 दिन, 10 दिन, 1 माह। जिस दिन भी मिल गया, उसी दिन इसका इलाज हो जाएगा।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
पत्र में आगे लिखा गया, "अगर मौका मिला तो घर में घुसकर मारेंगे तुझे। यह खुली चेतावनी है, कुछ भी कर लो, एक दिन अंजाम जरूर भुगतोगे। चाहे 10 दिन लगे या 6 माह, 1 साल, इसका इलाज जरूर होगा। यह कोई डरावा नहीं दे रहे हैं, तूने बहुत बड़ी गलती कर ली जो तुझे बहुत खतरनाक पड़ेगी।"
\r\n\r\nखबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join › \r\n\r\n
पुलिस का क्या है कहना?
\r\n\r\nइस दूसरे पत्र के मिलने के बाद से पूरा परिवार सहमा हुआ है। गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मामले की जानकारी देते हुए नूरपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार तेवतिया ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पहले ही सुरक्षा मुहैया करा दी थी, जिसके साये में शादी संपन्न हुई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
उन्होंने कहा, "दूसरे पत्र और धमकी को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। हम हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। धमकी देने वाले जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
बिजनौर (Bijnor News) की इस घटना ने कानून व्यवस्था के सामने चुनौती पेश की है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस सुरक्षा को भी चुनौती दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस सर्विलांस और हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन दूल्हा और उसका परिवार अपनी जान की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
Sabse pehle comment karne wale banein.