बिजनौर (शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर)
\r\n\r\nबिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक किशोरी को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। कई अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार किशोरी ने दम तोड़ दिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजनौर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।READ ALSO:-PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर, 21वीं किस्त की राशि हुई जारी!
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\nहल्दौर थाना क्षेत्र के खतापुर गांव में रहने वाली एक किशोरी के साथ उसी के गांव के विशाल और उसके पिता हेमेंद्र ने छेड़छाड़ की । जब साहसी किशोरी ने उनकी इस हरकत का पुरजोर विरोध किया तो दरिंदों ने उसे जबरन कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया । घटना के बाद किशोरी की हालत तेजी से बिगड़ने लगी।
\r\n\r\n\r\nहल्दौर थाना क्षेत्र के खतापुर गांव में रहने वाली एक किशोरी के साथ उसी के गांव के विशाल और उसके पिता हेमेंद्र ने छेड़छाड़ की । जब साहसी किशोरी ने उनकी इस हरकत का पुरजोर विरोध किया तो दरिंदों ने उसे जबरन कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया । घटना के बाद किशोरी की हालत तेजी से बिगड़ने लगी।
\r\n\r\n
जिंदगी बचाने की जंग हार गई किशोरी
\r\nपरिवार वाले उसे बचाने के लिए तुरंत हल्दौर के एक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले गए । हालत गंभीर होने पर उसे वहां से जिला अस्पताल बिजनौर और बाद में मेरठ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया । लेकिन, जहर के असर के चलते इलाज के दौरान किशोरी ने मेरठ में दम तोड़ दिया ।
\r\n\r\n\r\nपरिवार वाले उसे बचाने के लिए तुरंत हल्दौर के एक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले गए । हालत गंभीर होने पर उसे वहां से जिला अस्पताल बिजनौर और बाद में मेरठ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया । लेकिन, जहर के असर के चलते इलाज के दौरान किशोरी ने मेरठ में दम तोड़ दिया ।
\r\n\r\n
पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी
\r\nपीड़िता की माँ की तहरीर पर हल्दौर पुलिस ने 14 अक्टूबर 2025 को मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल एक टीम का गठन किया । शुरुआत में यह मामला छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में दर्ज किया गया था, लेकिन किशोरी की मौत के बाद विवेचना के दौरान इसमें हत्या की धारा 103(1) (बीएनएस) भी जोड़ दी गई ।
\r\n\r\n\r\nपीड़िता की माँ की तहरीर पर हल्दौर पुलिस ने 14 अक्टूबर 2025 को मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल एक टीम का गठन किया । शुरुआत में यह मामला छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में दर्ज किया गया था, लेकिन किशोरी की मौत के बाद विवेचना के दौरान इसमें हत्या की धारा 103(1) (बीएनएस) भी जोड़ दी गई ।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
पुलिस ने अपनी जांच तेज करते हुए आज, 16 अक्टूबर 2025 को, दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया ।
\r\n\r\n\r\n\r\n
गिरफ्तार अभियुक्त:
\r\n\r\n- \r\n
- विशाल पुत्र हेमेन्द्र (निवासी: ग्राम खतापुर, थाना हल्दौर, बिजनौर) \r\n
- हेमेंद्र पुत्र छत्तरपाल (निवासी: ग्राम खतापुर, थाना हल्दौर, बिजनौर) \r\n
\r\n\r\n
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया । पुलिस अब आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है ।
Sabse pehle comment karne wale banein.