इस कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में अपने कर्मचारियों को दीं इलेक्ट्रिक स्कूटी, खुशी से झूमे कर्मचारी, देखें

electric scooty diwali gift : इस दिवाली पर गुजरात की एक कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को उपहार में इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की।
 | 
diwali gift
ऊजा जर
दिवाली पर कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को तोहफा देने की प्रथा काफी समय से चली आ रही है। ज्यादातर कंपनियां एडवांस सेलेरी के साथ सेलेरी का आधा या फिर पूरी सेलेरी को बोनस में देती हैं। इस दिवाली पर गुजरात की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया। तोहफा पाकर कर्मचारी खुशी से झूम उठे।

 

जानकारी के अनुसार गुजरात के सूरत में स्थित कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को दिवाली पर तोहफे के रूप में इलेक्ट्रिक स्कूटी दी। तोहफा पाकर कर्मचारी खुशी से झूम उठे। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर नहीं है कभी भी बढ़ जाते हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से एक सामान्य इंसान को परेशानी से जूझना पड़ता है। यह भी पढ़ें - Joy E-Bike : त्योहारी सीजन में इस कंपनी ने बेचे रिकॉर्ड तोड़ वाहन, आखिर ऐसा क्या है खास, देखें

diwali gift

35 कर्मचारियों को मिला तोहफा

कंपनी ने कर्मचारियों की समस्या का हल निकाला है। जिसके तहत सभी कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी गई है कंपनी चलाने वाले सुभाष डावर के पुत्र चिराग डावर ने इस फैसले पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह तोहफा हमारे कर्मचारियों को बहुत राहत देने वाला है। इससे उनकी काफी परेशानी कम हो सकती है। उनहोंने बताया कि कंपनी के 35 कर्मचारियों को यह गिफ्ट दिया गया है।   Read Also : Bajaj Pulsar 250cc: जाने Pulsar F250 का कैसा है डिजाइन, 10 प्वाइंट में जाने खास फीचर्स

 

कर्मचारियों, पर्यावरण दोनों को होगा फायदा

कंपनी मालिक के अनुसार इलेक्ट्रिक स्कूटी से हमारे कर्मचारियों और पर्यावरण दोनों को फायदा होगा। कर्मचारियों को बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से कोई लेना देना नहीं रह जाएगा। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहन से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। इससे हम पर्यावरण को भी कहीं ना कहीं स्वच्छ रखने में कामयाब होंगे।  Read Also : Bajaj Pulsar 250 Launched : कंपनी ने लॉन्च किए बजाज पल्सर 250 के दो मॉडल, कीमत बजट में है, वीडियो देखें
 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।