Russia-Ukraine War : तबाही के बीच यूक्रेन की महिला सैनिकों ने संभाला मोर्चा, रूस ने यूक्रेन का हथियार डिपो उड़ाया, फोटो देखें

Russia-Ukraine War : रूस ने यूक्रेन के हथियार डिपो को एयर स्ट्राइक  से उड़ा दिया है। जिससे बड़ी मात्रा में यूक्रेन को नुकसान हुआ है। 
 
Russia-Ukraine War : रूस के लगातार वार से यूक्रेन कमजोर पड़ता जा रहा है। रूस के साथ बेलारूस मिलकर हमला कर रहा है वहीं, दूसरी ओर NATO शाम 4:30 बजे प्रेसवार्ता करने वाला है। नाटो पहले ही युद्ध का ऐलान कर दिया है। 

अब देखना है कि नाटो की प्रेसवार्ता में क्या-क्या जानकारी सामने आएगी। वहीं, दूसरी ओर रूस ने यूक्रेन के हथियार डिपो को एयर स्ट्राइक मं उड़ा दिया है। जिससे बड़ी मात्रा में यूक्रेन को नुकसान हुआ है। also read : Russia-Ukraine WAR : फोटो में देखें Ukraine के बदतर हालात, कीव राजधानी से भाग रहे लोग, कई किमी. लंबा जाम

महिला सैनिकों ने संभाला मोर्चा

 रूस के हालात बुरे होते जा रहे हैं। यूक्रेन ने देश में इमरजेंसी की घोषणा करते हुए मार्शल लॉ लागू कर दिया है। इसके तहत यूक्रेन के नागरिकों को सैनिकों की तरह इस युद्ध में मदद करनी होगी। वहीं, दूसरी ओर महिला सैनिकों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। जानकारी हो कि यूक्रेन के पास 9 लाख सैनिकों की संख्या है। उनमें करीब 2 लाख एक्टिव सैनिक हैं।

किसी भी पल राजधानी में घुस सकता है रूस

हालात इतने बुरे हो गए हैं कि रूस कभी भी यूक्रेन की राजधानी कीव में घुसकर कब्जा कर सकती है। क्योंकि राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में रूस द्वारा कब्जा किए जाने की खबर सामने आ रही है। also read : Russia-Ukraine War : यूक्रेन पर साइबर अटैक, बैंक, एटीएम, सरकारी साइट बंद, NATO ने किया हमले का ऐलान, यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद

चीन रूस के साथ आया

अब खबर आ रही है कि रूस इस हमले में के बीच चीन रूस के समर्थन में आ गया है। जानकारी हो कि पहले चीन ने यूक्रेन-रूस मामले में चुप्पी साधे हुए था। वहीं, अब युद्ध शुरू होने के बाद चीन रूस के साथ आ गया है।

भारत में चल रही हाई लेवल बैठक 

वहीं, रूस-यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के बीच भारत की राजधानी में बड़े स्तर पर हाईलेवल बैठक चल रही है। अब देखना है कि भारत का रुचा किसी ओर रहेगा क्योंकि कुछ देर पहले यूक्रेन ने भारत से मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत हमारी मदद करे। also read : Russia-Ukraine War : यूक्रेन पर रॉकेट, क्रूज मिसाइल, फाइटर जेट से ताबड़तोड़ हमले, यूक्रेन के 2 शहरों ने किया आत्मसमर्पण 

अमेरिकी विमान यूक्रेन पहुंचे

अंतरर्राष्ट्रीय मीडिया से आ रही खबरों में पता चला है  कि अब अमेरिका की फौज इस मामले में आ गई है।बताया जा रहा है कि बाल्टिक देश व नाटो का सदस्य लाटिवया में अमेरिका की फौज पहुंच गई है। अब संभावना जताई जा रही है कि कुछ देर में अमेरिका के सैनिक यूक्रेन के साथ मिलकर हमले का जवाब शुरू हो सकते हैं। अब देखना है कि इस युद्ध में कितने देश सामने आने वाले हैं।