BREAKING : बिजनौर में सड़क हादसा, टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, आधा दर्जन महिलाएं सहित 12 घायल

Bijnor road accident :  हल्दौर-नूरपुर रोड रोड पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटी टाटा मैजिक में घायल हाेने वाले यात्रियों में आधा दर्जन महिलाएं भी शामिल हैं।
 
यूपी के बिजनौर जिले ( Bijnor District) में हल्दौर-नूरपुर रोड (Haldaur-Nurpur Road) पर एक सड़क हादसा सामने आया है। जहां बताया जा रहा है यात्रियों से भी एक टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गाड़ी पलटते ही मौके पर चींख पुकार मच गई।  राहगीरों ने गाड़ी सवार यात्रियों को बाहर निकाला। घटना में कुल 12 यात्री घायल हुए है। जिसमें करीब आधा दर्जन महिलाएं शामिल हैं।

 

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे एक टाटा मैजिक हल्दौर-नूरपुर रोड पर यात्रियों को लेकर जा रही थी। बताया जा रहा है कि किसी वाहन को बचाने के प्रयास में टाटा मैजिक चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। गाड़ी पटलते ही चींख पुकार मच गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें - UP: अब विवाहित बेटियों को भी मृतक आश्रित कोटे पर मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

बताया जा रहा हे कि गाड़ी में करीब 12 यात्री मौजूद थे। जिसमें से करीब 6 महिलाएं हैं। घटना में सभी लोग घायल हुए हैं। वहीं, गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी है। Read Also : UP : अब Free Laptop प्लम्बर, कारपेंटर, नर्स और इलेक्ट्रीशियन समेत इन लोगों को भी मिलेगा, जानिए कैस कर सकेंगे आवेदन

नोट - खबर को अभी अपडेट किया जाएगा।