Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, आज से और भी ज्यादा शीतलहर का सामना करने को रहें तैयार, IMD ने कई राज्यों जारी किया अलर्ट

 Weather Update : रविवार से और भी ज्यादा ठंडी हवाओं का सामना करना होगा। पहाड़ों पर इतन दिनों बर्फबारी शुरू हो गई है।
 
Weather Update : इन दिनों उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में हैं। तीन दिनों से लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। इस बर्फीली हवा ने जीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग का कहा है कि रविवार से और भी ज्यादा ठंडी हवाओं का सामना करना होगा। पहाड़ों पर इतन दिनों बर्फबारी शुरू हो गई है। तीन दिन में अचानक बदले मौसम से कई स्थानों का तापमान शून्य तक पहुंच गया है।

यूपी में तापमान 5 तक पहुंचा

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिलों का अलग-अलग तापमान डाउन हुआ है। कई शहरों में 5 डिग्री सेल्सिस से भी नीचे पहुंचा है। अब रविवार से और भी तेज चलने वाली ठंडी हवा से तापमान और भी नीचे गिर सकता है। also read : Omicron : 89 देशों में पहुंचा ओमिक्रॉन, NCSC ने कहा भारत में फरवरी तक कोरोना की तीसरी लहर, 2 लाख से ज्यादा मरीज मिलेंगे, पढ़ें

श्रीनगर में -6 डिग्री सेल्सियस, डल झील जमी

आईएमडी (IMD) के अनुसार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तापमान -6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है वहीं, लाहौल स्पिति में तामपान -5 पहुंच गया है। मनाली में टूरिस्ट बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे हुए हैं। इतना ही नहीं, राजस्थान के चुरू में -1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

 

बर्फबारी से और गिरेगा तापमान

पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों के दौरान उत्तर भारत में और भी ज्यादा ठंडी हवाएं चलेंगी। जिससे लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ेगा। शीतलहर से ठिठुरन महसूस की जा रही है। दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alart)जारी किया गया है।  also read : Ola Electric Scooter की डिलिवरी शुरू, इतनी है Ola S1 मॉडल की कीमत, देखें

पंजाब, हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट

शीतलहर के और बढ़ने की आशंकता को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट (Orange alart by IMD) जारी किया है। वहीं, राजधानी दिल्ली येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी की माने तो 24 से 25 दिसंबर के बीच पहाड़ों पर भारी बर्फबारी देखी जा सकती है। also read : Poimo E-Scooter : हवा भरके चलाया जाता है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फोल्ड करके बैग में रखकर घूम सकते हैं, देखें