Poimo E-Scooter : हवा भरके चलाया जाता है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फोल्ड करके बैग में रखकर घूम सकते हैं, देखें

Poimo E-Scooter : मरकरी आर4डी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो के छात्रों की एक टीम के साथ मिलकर उन्होंने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाया है।

 | 
Poimo E-Scooter
Poimo E-Scooter : दुनिया में नए अविष्कार किए जा रहे हैं। अब सामने आया है कि एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार किया गया है। जो आपके बैग में समा जाएगा। आप उसे कहीं भी लेकर घूम सकते हैं। जरूरत पड़ने पर हवा भरके उसे यूज कर सकते हैं। आज हमें ऐसे ही स्कूटर के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं।

 

जानकारी के अनसुार मरकरी आर4डी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (Mercury R4D Research Organization) और यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो (University of Tokyo) के छात्रों की एक टीम के साथ मिलकर उन्होंने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाया है, जो हवा से चलता है। इसकी हवा निकलने के बाद इसे बैगपैक में शामिल किया जाता है। also read : Ola Electric Scooter की डिलिवरी शुरू, इतनी है Ola S1 मॉडल की कीमत, देखें

poimo

इस स्कूटर का नाम रखा Poimo

इसके अविष्कारकों ने इसका नाम Poimo नाम  रखा है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन (thermoplastic polyurethane)और हैंडल, व्हील, बैटरी और मोटर सहित कई हिस्सों के संयोजन से बना एक inflatable पोर्टेबल ई-स्कूटर है। यह एक डिज्नी कार्टून चरित्र द्वारा बनाए गए स्कूटर से प्रेरित है।  also read : Safest Cars in 2021: ये हैं भारत की सबसे सुरक्षित कार, इन्हें मिली है 5 स्टार रेटिंग, पूरी डिटेल देखें

poimo

हो जाएगा बैग में पैक

कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर को कम दूरी के लिए तैयार किया गया है। इस ई-स्कूटर की यह खासियत होगी कि इसे आसानी से फोल्ड करके बैग में पैक किया जा सकेगा। इसके साथ ट्रैवल करने में भी आसानी होगी। जहां जरूरत पड़े इसमें अवा भरके इसे प्रयोग किया जा सकेगा।  Also read :  भारत में यह 3 कार हैं सबसे असुरक्षित, अगर आप खरीदनें की सोच रहे हैं तो यह खबर पढ़ लें

poimo

पार्किंग, सेफ्टी की टेंशन खत्म

इलेक्ट्रिक स्कूटर करमारी R4D शोधकर्ता योसुके यामामुरा (Karamari R4D researcher Yosuke Yamamura) ने टोक्यो विश्वविद्यालय (University of Tokyo) के छात्रों के सहयोग से विकसित किया है। यह शोध ई-स्कूटर को एक सॉफ्ट मोबिलिटी के रूप में वर्णित करता है। बताया जा रहा है कि जिस पर कम वजन वाले लोग आसानी से कम दूरी तय कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार आजकल पार्किग, वाहन सुरक्षा को लेकर बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक अच्छा ऑपशन होगा।

 

ये है स्कूटर के फीचर्स

स्कूटर में आगे की तरफ 8 इंच के 2 पहिए और पीछे की तरफ 6 इंच के दो पहिए हैं। इसके अलावा, एक अंतर्निहित वायरलेस नियंत्रक (built-in wireless controller), 70 से 110 मिमी लंबी बैटरी प्रदान की जाती है और इसका वजन केवल 5.5 किलोग्राम होता है। डिजाइनर के मुताबिक इस स्कूटर से पैदल चलने वालों को कोई खतरा नहीं है। कुछ ही मिनटों में फोल्ड करके बैग में रखा जा सकता है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।