दिल्ली की केजरीवाल सरकार का यमुना ड्रीम प्रोजेक्ट : फोटो और वीडियो ऐसे हैं जो आपको सोचने पर मजबूर करेंगे, जरूर देखें

यमुना (Toxic foam in Yamuna river) में बड़ी मात्रा में टॉक्सिक झाग पानी की ऊपरी सतर पर बह रहे हैं। इन झागों को लेकर डॉक्टर्स ने भी कहा है कि इनके संपर्क में आने से लोगों को त्वचा संबंधी परेशानी, एलर्जी हो सकती है। 
 
देश में छठ पर्व (Chhath pooja 2021) मनाया जा रहा है। बिहार, झारखंड, यूपी सहित राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोग छठ पूजा कर रहे हैं। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए वह यमुना में जा रहे हैं। परंतु इन दिनों यमुना के हालात देखकर आप भी सहम जाएंगे। यमुना (Toxic foam in Yamuna river) में बड़ी मात्रा में टॉक्सिक झाग पानी की ऊपरी सतर पर बह रहे हैं। इन झागों को लेकर डॉक्टर्स ने भी कहा है कि इनके संपर्क में आने से लोगों को त्वचा संबंधी परेशानी, एलर्जी हो सकती है। 

जानकारी हो कि जब अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal))  पहली बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। तो वह मंच से कहते थे कि उन्हें केवल 5 साल दीजिए। वह यमुना नदी को खूबसूरत बना देंगे। यमुना तट के दोनों ओर छोटी-छोटी झील बनाएंगे। जहां लोग बच्चों के साथ पिकनिक मनाने आ सकेंगे। इस भाषण की क्लिप अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

हमारी मजबूरी कहां जाए

छठ पूजा करने वाली महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने के लिए यमुना में स्नान के लिए आ रहीं हैं। खतरनाक कैमिकल से बनी झागों के बीच सूर्य को अर्घ्य देना श्रद्धालुओं के लिए मजबूरी बन गया है। वहां आने वाली व्रति कहती हैं कि उनकी मजबूरी है यमुना के अलावा वह और कहीं जा भी नहीं सकते हैं। यमुना में इस बार बहुत ज्यादा झाग आ रहे हैं। पानी भी काफी गंदा है। परंतु हम क्या करें, कहां जाएं।

कराया जा रहा पानी का छिड़काव

सोशल मीडिया से लेकर दूसरी राजनीतिक पार्टियों द्वारा यमुना की हालत पर खिचाई के बाद दिल्ली सरकार ने बुधवार सुबह से जहां-जहां घाट हैं वहां पर यमुना में पानी का छिड़काव कर झागों को खत्म करने का काम किया जा रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के एक कर्मचारी ने बताया कि उन्हें आदेश मिले हैं कि शाम तक पानी से झागों को खत्म किया जाए। वहीं, नाव का प्रयोग कर झागों को खत्म करने का काम किया जा रहा है।

 

सीएम अरविंद केजरीवाल के वादे और यमुना की ऐसी हालत को देख कवि कुमार विश्वास ने ट्वीटर पर दिल्ली सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने यमुना की हालत को लेकर कुछ पंक्तियों में अपनी बात रखी। यह भी पढ़ें - Video : राजस्थान की किशोरी, नेपाल में मांग रही भीख, स्कूल नहीं गई पर है फर्रांटेदार अंग्रेजी, अनुपम खैर ने दिया सहारा।

 

सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा अपलोड किया गया वीडियो

वहीं, ट्वीटर से लेकर फेसबुक तक लोग यमुना नदी की हालात को लेकर वीडियो शेयर कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने सीएम केजरीवाल का भाषण और यमुना नदी की वर्तमान स्थिति को वीडियो के माध्यम से समझाया है।   Read Also : Bajaj Pulsar 250 Launched : कंपनी ने लॉन्च किए बजाज पल्सर 250 के दो मॉडल, कीमत बजट में है, वीडियो देखें