Bharat Bandh: कल भारत बंद, किसानों के समर्थन में आए मेरठ के व्यापारी, संभलकर घर से निकलें, देखें पूरा प्लान

संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) की ओर से 27 सितंबर सोमवार (Bharat Bandh 27 September) को भारत बंद का आह्वान किया गया है।

 
भारत बंद के तहत सारे सरकारी व निजी कार्यालय, सभी शैक्षणिक व अन्य संस्थान, सभी दुकान, उद्योग व वाणिज्यिक संस्थान, सभी सार्वजनिक इवेंट व कार्यक्रम को रोकने की भी तैयारी है। सार्वजनिक व निजी यातायात भी इस दौरान रोके जाएंगे।
Bharat Bandh 27 September 2021: भारत सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलनों के बीच संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) की ओर से 27 सितंबर सोमवार (Bharat Bandh 27 September) को भारत बंद का आह्वान किया गया है। किसान संगठनों द्वारा कहा गया है कि केवल अपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी बाकी सबकुछ बंद रखा जाएगा। ऐसे में आपको आपके क्षेत्र में होने वाले प्रदर्शन का जानकारी होना अनिवार्य है वरना आप कहीं फंस सकते हैं। किसान संगठनों द्वारा रेल मार्ग और सड़कों को भी जाम करने की तैयारी है।

 

लेकिन इस आंदोलन का परिणाम क्या होगा, या यह आंदोलन कितना असरदार होगा, यह कह पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन इस आंदोलन को सफल बनाने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में किसान संगठन पूरी तैयारी में लगे हुए हैं। भारत बंद को लेकर रविवार को अपार चैंबर में भारतीय किसान यूनियन संगठन के पदाधिकारियों व मेरठ व्यापार मंडल व अन्य सगठनों के पदाधिकादियों ने प्रेसवार्ता की। 

 

यह है भारत बंद का कार्यक्रम

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर में सब कुछ बंद किया जाएगा। मेरठ में टोल प्लाजा समेत 13 हाईवे व मुख्य स्थानों पर किसान चक्का जाम करेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिले के सभी बाजार बंद रखे जाएंगे। इसके साथ ही 12 मार्गों पर चक्का जाम रहेगा। सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक टोल फ्री करा देंगे। मनोज त्यागी ने बताया कि आम जनता को परेशान किए बिना शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे।  मेरठ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों और राजनीतिक दलों और मेरठ बार एसोसिएशन ने भी भारत बंद को समर्थन दिया है। Read Also : मंत्री बनने जा रहे MLA दिनेश खटीक के विवादों की लंबी लिस्ट, लगे आत्महत्या को उकसाने से लेकर जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप

 

प्रेसवार्ता में भाकियू के गजेंद्र सिंह, हर्ष, बबलू जिटोली, वीनित सांगवान, सुभाष मलिक, नरेश मावाना, टीटू व मेरठ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जीतू नागपाल, जिला प्रमुख शैकी वर्मा, विपिन चौधरी, तरुण शर्मा, दीपक सिरोही, मीडिया प्रभारी जीशान अहमद, शोएब ने भी मौजूद रहे। Read Also : आज होगा योगी कैबिनेट का विस्तार! हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक समेत ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

 

हम किसानों के साथ: मेरठ व्यापार मंडल

शैंकी वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ, देश की संपत्तियों को बचाने के लिए व लोकतंत्र की बहाली के लिए देश के सभी वर्गों का किसानों का साथ देना चाहिए। भारत बंद के तहत मेरठ व्यापार मंडल पदाधिकारी बाजारों में जाकर व्यपारियों से भी इसमें सहयोग देने की अपील करते हुए उनके प्रतिष्ठानों को बंद कराएंगे। मेरठ व्यापार मंडल के जीतू नागपाल ने कहा कि हम व्यापारी भी किसानों के बिना बेकार हैं। किसानों के साथ चाहे जेल जाना पड़े हम हमेशा उनके साथ हैं और आगे भी रहेंगे। \

 

इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी

उन्होंने बताया कि भारत बंद के तहत सारे सरकारी व निजी कार्यालय, सभी शैक्षणिक व अन्य संस्थान, सभी दुकान, उद्योग व वाणिज्यिक संस्थान, सभी सार्वजनिक इवेंट व कार्यक्रम को रोकने की भी तैयारी है। सार्वजनिक व निजी यातायात भी इस दौरान रोके जाएंगे। हालांकि सभी आपातकालीन व आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत व बचाव कार्य और इमरजेंसी में फंसे लोग इस बंद के दायरे से बाहर होंगे। पेट्रोल पंप, दूध जैसी सेवाएं सुचारू रहेंगी। एंबुलेंस, आर्मी, गाड़ी बीमार व्यक्ति, निजी वाहन से स्कूल जाने वाले छात्रों, बसें आदि नहीं रोकी जाएंगी। Read Also : Bank Holidays: फौरन निपटा लें अपने जरूरी काम; अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

इन हाईवे पर रहेगा चक्का जाम 

बताया गया कि किसान इनमें एनएच-58 पर सकौती, सिवाया टोल प्लाजा, परतापुर, करनाल रोड पर जंगेठी, दबथुआ, भूनी चौराहा, रिठाली, मेरठ पौढ़ी मार्ग पर बहसूमा, छोटा मवाना, पूठ गंगनहर पर जानी नहर व किला-गढ़रोड तिराहा पर चक्का जाम करेंगे। 

 

मेरठ के ये बंद रहेंगे बाजार

सदर बाजार, लालकुर्ती, कंकरखेड़ा, आबूलेन, शास्त्रीनगर, रोहटा रोड, कासिमपुर, मोहम्मदपुर, रेलवे रोड, सोतीगंज, शहर सर्राफ, सदर सर्राफा बाजार बंद रखे जाएंगे।