आज होगा योगी कैबिनेट का विस्तार! हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक समेत ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

मंत्रिमंडल में जितिन प्रसाद के अलावा पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटीक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार को शपथ दिलाई जाएगी। 

 | 
yogi
UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज शाम को योगी सरकार कैबिनेट विस्तार करने वाली है। बताया जा रहा है कि इसके लिए राजभवन में तैयारी पूरी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक जितिन प्रसाद समेत सात से आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं। वोट बैंक की सियासत और समीकरण साधने के लिए  कई विधायकों को मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है।

 

whatsapp gif

मंत्रिमंडल में जितिन प्रसाद के अलावा पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटीक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा संजय निशाद, मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, मंजु सीवास, आशीष पटेल, राहुल कोल, ,रवि सोनकर, सहेंद्र रमाला, तेजपाल नागर, एमपी सेंथवार, बंबा लाला दिवाकर भी मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रविवार शाम 6 बजे के आसपास मंत्रीमंडल विस्तार का कार्यक्रम होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोपहर 2 बजे तक लखनऊ पहुंचेंगी। Read Also : UP: कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं में जबरदस्त बवाल, भारी पथराव और तोड़फोड़; सांसद और पूर्व सांसद की भी पिटाई

 

Shudh bharat

आपको बता दें कि भाजपा की कोर कमेटी की बैठक 2 सितंबर को देर शाम तक मुख्यमंत्री आवास पर हुई थी। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। इस बैठक में राज्यपाल के मनोनयन कोटे से बनने वाले चार विधान परिषद सदस्यों, मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के अलावा पार्टी के आगामी चुनावी कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में एमएलसी के नाम लगभग तय हुए। मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों के नाम भी प्रदेश स्तर से तय करके पार्टी हाईकमान को भेज दिए गए थे। हालांकि उसमें एकाध नाम पर अभी सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ पहुंचे थे। इसके बाद से ही पार्टी की गतिविधियां तेज हो गईं।

 

दरअसल चार महीने बाद यूपी विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में चुनाव से कुछ समय पहले हो रहा यह मंत्रिमंडल विस्तार काफी अहम माना जा रहा है। जितिन प्रसाद के सहारे भाजपा जहां ब्राह्मण वोट को साधने का प्रयास कर रही है वहीं मेरठ हस्तिनापुर सीट से विधायक दिनेश खटीक को मंत्रीबनाकर दलित वोटों को साध रही है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के विस्तार में  जातीय गणित पर पूरा ध्यान दिया गया है।

 

news shorts

मंत्रिमंडल में कितनी जगह खाली?

योगी सरकार बनने के बाद दूसरा और आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार 22 अगस्त 2019 को किया गया था। तब योगी सरकार में 56 मंत्री थे। कोरोना की पहली लहर में दो मंत्रियों चेतन चौहान और कमलारानी वरुण का निधन हो गया था। जबकि दूसरी लहर में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हो गई। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जबकि 21 राज्य मंत्री है। इस तरह से योगी सरकार में 53 मंत्री हैं, जबकि मंत्रिमंडल में 60 मंत्री हो सकते हैं। इस तरह से 5 -7 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

 

किसी पुराने मंत्री की छुट्टी नहींबताया जा रहा है कि 2022 के चुनाव को देखते हुए नए मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है. पुराने किसी भी मंत्री की कैबिनेट से छुट्टी नहीं होगी. मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल कर सूबे की बीजेपी सरकार जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की रणनीति है

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।