UP: कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं में जबरदस्त बवाल, भारी पथराव और तोड़फोड़; सांसद और पूर्व सांसद की भी पिटाई

भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के समर्थकों में जमकर मारपीट और भारी पथराव हुआ। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद और भाजपा के सांसदों बीच भी मारपीट हुई।

 | 
भाजपा

कांग्रेसियों की संख्या अधिक थी, ऐसे में कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपाइयों पर पथराव कर दिया(

whatsapp gif

उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच बवाल हाे गया। यूपी के प्रतापगढ़ में शनिवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। दोनों पार्टियों के समर्थकों में जमकर मारपीट और भारी पथराव हुआ। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद और भाजपा के सांसदों बीच भी मारपीट हुई। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता की गाड़ी पर पथराव व उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है वहीं कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेता ओम प्रकाश पर पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी की पिटाई करने आरोप लगाया है। इस घटना में सांसद समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल हैं। कार्यक्रम में आए लोगों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। Read Also : दिल्ली में होगी बड़ी गैंगवार! दीपक बॉक्सर संभाल सकता है गोगी गैंग की कमान; जानिए बॉक्सिंग चैंपियन कैसे बना गैंगस्टर

 

news shorts

भाजपा सांसद के पहुंचने से बिड़गी स्थिति

जानकारी के मुताबिक मामला प्रतापगढ़ के सांगीपुर ब्लॉक का है। बताया जा रहा  है कि शासन की ओर से शनिवार को सभी ब्लॉकों में गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया था। जिले के सांगीपुर ब्लॉक सभागार में भी इसका आयोजन था। यहां कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और उनकी बेटी और कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा मोना भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता भारी भीड़ के साथ वहां पहुंच गए। उनके काफिले में कई गाड़ियां शामिल थी। इसके बाद दोनों दलों के समर्थकों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। Read Also: Who is Sneha Dubey: UNGA में पाकिस्तान के 'कश्मीर पर झूठ' की 'स्नेहा दुबे' ने उड़ा दी धज्जियां, इमरान खान को लगाई लताड़
 

 

Shudh bharat

कांग्रेसियों ने भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

देखते ही देखते यह नारेबाजी मारपीट में बदल गई। दाेनों पार्टियों के समर्थक आमने सामने आ गए। चूकि कांग्रेसियों की संख्या अधिक थी, ऐसे में कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपाइयों पर पथराव कर दिया और सांसद की कार व काफिले में शामिल अन्य गाड़ियों में भी लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से तोड़फोड़ कर दी। कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता भी एक दूसरे से भिड़ गए। वहीं गरीब कल्याण मेले में आए लोगों ने भागकर जान बचाई। इससे मौके पर हड़कंप मच रहा। घटना को लेकर घंटों अफरा तफरी मची रही।

 

एक दूसरे पर पहले मारपीट का आरोप लगाते रहे दोनों पक्ष

बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह दोनों पार्टियों के समर्थकों को शांत किया। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर पहले मारपीट का आरोप लगाते रहे। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा नेता ओमप्रकाश पर मारपीट करने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने कड़े सुरक्षा घेरे के बीच भाजपा सांसद को भीड़ से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में सांसद और पूर्व सांसद दोनों की पिटाई हुई है। भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यहार का आरोप लगाया। उनका कहना था की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लोगों पर जानलेवा हमला किया। उनके कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

ortho


 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।