Kedarnath Dham Yatra 2022 : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, भारी संख्या में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, वीडियो देखें

आज सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट खोले गए। शीतकाल में 6 माह बंद रहने के बाद कपाट खुलने पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे।
 
Kedarnath Dham yatra 2022 : उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट शुक्रवार (आज) सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए खोल दिए गए है। जिससे पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाए।

 

आज से कपाट खुलने के साथ केदारनाथ यात्रा शुरू हो गई है। इस मौके पर मंदिर को 15 क्विंटल फूल मालाओं से सजाया गया। कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami)  मौजूद रहे। 

 


बाबा की डोली मंदिर पहुंची

सुबह करीब 6 बजकर 25 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट खोले गए। इस दौरान मुख्य पुजारी ने बाबा केदानाथ (Kedarnath) की डाेली को मंदिर में प्रवेश कराया। कपाट खुलते ही जय भोलेनाथ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।  read : Delimitation Panel : परिसीमन समिति ने सरकार को सौंपी फाइनल रिपोर्ट, अब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हुईं, डिटेल में देखें

 

6 महीनें बंद रहते हैं कपाट

जानकारी के अनुसार सर्दियों के करीब 6 महीनें बाबा केदारनाथ धाम (Kedarnath dhaam) के कपाट को बंद रखा जाता है। मान्यता है कि इस दौरान बाबा समाधि ले लेते हैं। केदारनाथ (Kedarnath) के अलावा बदरीनाथ (Badrinath), गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री (Yamnotri) के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं, क्योंकि इन चारों धामों में अधिक ठंड होने के चलते रास्तों पर बर्फ जम जाती है। जिससे वहां पहुंचपाना कठिन होता है।  read :  बंगाल में बोले अमित शाह - कोरोना की लहर खत्म होती ही लागू कर दिया जाएगा CAA, दीदी पीएम की लोकप्रियता से डरती हैं