दिल्ली के मलकागंज इलाके में 3 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे

दिल्ली के मलकागंज इलाके में एक इमारत गिरने की जानकारी है। लोगों की माने तो मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है। 
 
दिल्ली के मलकागंज इलाके (Delhi Malkaganj) में 3 मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब 11:50 पर हुई। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। लोगों के मुताबिक मलबे से दो लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, बाकियों की तलाश की जा रही है। 

 

जानकारी के अनुसार घटनास्थल सब्जी मंडी थाना क्षेत्र का है। लोगों के मुताबिक इमारत में एक दूध की दुकान है। जिसकी मरम्मत का कार्य चल रहा था। तभी इमारत ह ढह गई। इमारत के आसपास कई गाड़ियां भी खड़ी हुई थीं। पुलिस का कहना है कि राहत बचाव कार्य चल रहा है। संभवत: गाड़ियों के भीतर कोई मौजूद नहीं था। दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक टीमें बचाव कार्य में लगी है। दो लोगों को निकाला गया है। बाकियों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोग भी टीम की मदद करा रहे हैं। 

 पढ़ें - गलती से दूसरे के खाते पैसा हो गया है ट्रांसफर, यह तरीका अपनाएं, पैसा वापस मिल जाएगा।

वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र के आप विधायक दिलीप पांडे का कहना है कि ''जो तीन मंजिला इमारत गिरी है, वह करीब 75 साल पुरानी है। इस बिल्डिंग के नीचे लक्ष्मण प्रसाद हलवाई नाम के व्यक्ति की दुकान हैं। ऊपर की मंजिलों पर कोई नहीं रहता है। बताया जा रहा है कि यह इमारत एक बिल्डर को बेच दी गई है। परंतु, बिल्डर ने इसे ध्वस्त नहीं किया। बिल्डर अब नीचे से इमारत की खुदाई करा रहा था और यह अब हादसे का शिकार हो गई। कई बचाव टीम मौके पर मौजूद हैं।