मेरठ : सुर संस्था ने जिला महिला अस्पताल में की सफाई, भेंट किए इंडोर प्लांट्स

सुर संस्था इंटरनेशनल  (Sur Society International) द्वारा शुक्रवार को महिला जिला अस्पताल मेरठ में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
यूपी के मेरठ जिला महिला चिकित्सालय (Meerut District Women's Hospital) में शुक्रवार को सुर संस्था इंटरनेशनल (Sur Society International) के तत्वावधान में एक स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सभी पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में सफाई की। संस्था के निदेशक पवनेश गौड़ (Pawanesh Gaur) ने महात्मा गांधी के जीवन का उदाहरण दते हुए स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया।

 

अस्पताल की प्रशासनिक अधिकारी करुणा शर्मा (Administrative Officer Karuna Sharma) ने संस्था पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्था प्रबंधक शांति गौड़ ने बताया कि एक इंसान को हर रोज 550 लीटर ऑक्सीजन चाहिए, जोकि तीन पेड़ों से मिल पाती है। इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को 3 पौधे जरूर रोपने चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाने से काम नहीं चलेगा, हमें उनके देखभाल की भी जिम्मेदारी लेनी होगी।
मेरठ जिला महिला अस्पताल प्रबंधन को इंडोर प्लांट भेंट करते सुर संस्था इंटरनेशनल के पदाधिकारी।

संस्था ने इंडोर प्लांट भेंट किए

सुर संस्था इंटरनेशनल की ओर से जिला महिला अस्पताल प्रबंधन को इंडोर प्लांट भेंट किए।  प्रशासनिक अधिकारी करुणा शर्मा ने संस्था के पदाधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में स्टॉफ द्वारा वेस्ट प्लास्टिक से तैयार किए गए फ्लोवरपॉट देखे और उनकी सराहना की। Read also : बच्चों के दूध के दांतों की देखभाल है बहुत जरूरी, डॉ. रानू शर्मा बता रहे टिप्स, इन्हें अपनाएं।

 

ये लोग रहे उपस्थित

संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में  चिकित्सालय प्रबंधक नूपुर सिंह (Women's Hospital Manager Nupur Singh), डॉ. ईश्वरी सिंह बत्रा (Dr. Ishwari Singh Batra), नर्सिंगअधीक्षक लुईस पी सूद (Nursing superintendent Louis P Sood), शोभित गौड़, लोकेश रोहेला, तंजील आदि उपस्थित रहे। Read also : अब आयुष्मान कार्ड से करा सकेंगे SEX Change ऑपरेशन, हेल्थ बेनिफिट पैकेज के रेट में 20 से 400% तक की बढ़ोतरी।
 
मेरठ जिला महिला अस्पताल में सुर संस्था इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

ये है सुर संस्था

सुर संस्था इंटरनेशनल (Sur Society International) संगीत को बढ़ावा देती है। इतना ही नहीं संस्था द्वारा स्वच्छता, योग और पर्यावरण को लेकर समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। पिछले दिनों संस्था द्वारा हिमालय दिवस भी मनाया गया था। संस्था निदेशक पवनेश गौड़ के अनुसार संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं में शास्त्रीय संगीत में रुचि के साथ-साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरू करना है।
मेरठ जिला महिला अस्पताल परिसर में सफाई करते सुर संस्था के सदस्य व अन्य।