CTET Result 2021-22 : CBSE आज जारी कर सकता है सीटीईटी का रिजल्ट, 4 स्टेप में जानें अपना रिजल्ट

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज शाम तक द सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET result)  का परिणाम दे सकता है।
 
CTET 2021 Result : सीटीईटी के छात्र काफी समय से रिजल्ट के इंतजार में थे। छात्रों के इंतजार को सीबीएसई (CBSE) आज खत्म कर सकता है। जानकारी है कि सीबीएसई बुधवार शाम तक दिसंबर सेशन के लिए आज CTET Result 2021 घोषित कर सकता है।  

 

16 दिसंबर से 21 जनवरी के बीच हुईं परीक्षा 

द सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 16 दिसंबर 2021 से लेकर 21 जनवरी 2022 के दौरान कराई गई थी। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट जल्दी ही आ जाना चाहिए था। सीबीएसई आज शाम तक परीझाा घोषित कर सकती है। also read : Maruti Baleno Facelift : मारूति बलेनो 2022 की प्री-बुकिंग शुरू, पहले के मुकाबले कम हो गया कार का माइलेज, चेक करें

CBSE ने 1 फरवरी को जारी की ऑनसर की

जानकारी के अनुसार सीबीएसई ने 1 फरवरी 2022 को इस परीक्षा की ऑनसर की (Answer Key) की जारी कर दी थी। Answer Key Object Link 4 फरवरी 2022 को एक्टिव हुआ था। बताया जा रहा है कि  CBSE CTET रिजल्ट की री-एवाल्यूशन/री-चेकिंग नहीं होगी।

 

इस वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

जानकारी के अनुसार छात्र जिन्हें अपना परिणाम देखना है वह ऑफिशियल साइट (ctet.nic.in) पर जाकर चेक कर सकते हैं। CBSE संभवत: आज शाम तक इसका रिजल्ट जारी कर सकता है। Also read : Honda Bike Price : कंपनी ने Honda CB500X बाइक की कीमत में कर दी 1 लाख रुपये की कटौती, मन है तो तुरंत खरीद लें, बाइक की पूरी डिटेल जानें

CTET Result 2021 के लिए ये स्टेप फॉलो करें-

  1. सबसे पहले उम्मीदवार CBSE CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर दिए गये लिंक CTET Dec 2021 Result link (जारी होने के बाद) पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद कैंडिडेट अपना रोल और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड शो हो जाएगा। आप उसका प्रिंट ले सकते हैं।