Toyota E- SUV से उठा पर्दा, दमदार फीचर्स से बाजार पर कब्जा करेगी यह Electric car, लॉन्चिंग जल्द, देखें

Toyota E- SUV : कंपनी की BZ सीरीज में यह पहला मॉडल है, जिसमें निकट भविष्य में कई नए मॉडल देखने को मिलेंगे। कंपनी ने भारत में लॉन्च को लेकर अभी किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है।अभी देखना है कि यह कार भारत में कब तक देखने को मिलेगी।
 
Toyota All-Electric SUV BZ Series : कार कंपनियों में अपना दबदबा कायम रखने वाली टोयोटा (Toyota)  ने अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी (Toyota All-Electric SUV) से भी पर्दा हटा दिया है। अभी तक की जानकारी से लग रहा है कि इस कार को bZ4X कहा जा सकता है। कंपनी की BZ सीरीज में यह पहला मॉडल है। भविष्य में कंपनी इस सीरीज में कई मॉडल पेश करेगी।

 

कंपनी ने इसी साल अप्रैल में ऑटो एक्सपो में इस एसयूवी के बारे में बताया था। उसी समय स्पष्ट हो गया था कि जल्द ही कंपनी इस कार का अनावरण कर देगी। कंपनी ने अब ऐसा कर दिया है। कंपनी ने इस कार में विशेष रूप से तीन फीचर्स को जोड़ा है। जो इस कार को दमदार बनाते हैं। माना जा रहा है कि यह पहली ई-कार होगी जिसमें यह फीचर्स देखने को मिलेंगे।

जानकारी के अनुसार  BZ4X टोयोटा के e-TNGA आर्किटेक्चर पर आधारित है, जिसे सुबारू के साथ संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। किया गया है। कंपनी के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म का लाभ लेक्सस एलएस और मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास (Mercedes-Benz S-Class) जैसी फ्लैगशिप सेडान (flagship sedan) पर पेश किए गए रियर लेगरूम का 1000 मिमी है।  यह भी पढ़ें - Bajaj Pulsar N250 vs F250: जानें दोनों बाइक्स में क्या है अंतर? कौन सी आपके लिए है परफेक्ट?

 

कार की खिड़कियों में साउंडप्रूफ ग्लास पैनल

कंपनी ने डिजाइन आधार के रूप में RAV4 का उपयोग करना चुना। इसमें स्विफ्ट-समर्थित एलईडी हेडलाइट्स (Swift-Supported LED Headlights), व्हील आर्च पर प्लास्टिक क्लैडिंग (plastic cladding on wheel arch) और एक मॉड्यूलर रियर प्रोफाइल है। टोयोटा ने अपने डिजिटल डिस्प्ले (एक स्पेस इंस्ट्रूमेंट पैनल के लिए और दूसरा इंफोटेनमेंट के लिए) के साथ bZ4X के केबिन को फ्यूचरिस्टिक और प्रैक्टिकल लुक दिया है।  कार में खिड़कियों में साउंडप्रूफ ग्लास पैनल (soundproof glass panels) भी मिलते हैं। Read Also : Bajaj Pulsar 250cc: जाने Pulsar F250 का कैसा है डिजाइन, 10 प्वाइंट में जाने खास फीचर्स

2022 से शुरू होगी बिक्री

Toyota All-Electric SUV BZ Series की bZ4X की बिक्री 2022 के मध्य में चुनिंदा देशों में शुरू होगी। कंपनी ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि भारत में bZ4X को कब लॉन्च करना है। दूसरे देशों के बाद अगले साल के अंत तक भारत में ला सकती है। कंपनी का प्लान है कि वह कई देशों में इस इलेक्ट्रानिक कार की बिक्री करे।   Read Also : Bajaj Pulsar 250 Launched : कंपनी ने लॉन्च किए बजाज पल्सर 250 के दो मॉडल, कीमत बजट में है, वीडियो देखें

 

2025 से 7 मॉडल करेगी लॉन्च

कंपनी ने जिस तरह ई-कार का पहला मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी इसके कई मॉडल पेश करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट की माने तो 2025 तक सात और bZ मॉडल पेश करने की योजना है। टोयोटा की योजना 2022 के मध्य में bZX4 EV को लॉन्च कर देगी।