देसी इलेक्ट्रिक बाइक Tork T6X, जो देगी Revolt RV400 को कड़ी टक्कर, लुक है बेहद दमदार, फीचर्स देखें

Tork T6X : एक्सपर्टस का कहना है कि यह बाइक रिवोल्ट आरवी 400 को टक्कर देगी। अब देखना है कि दोनों एक दूसरे से कितनी बहतर होंगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टॉर्क कंपनी में रतन टाटा का इनवेस्टमेंट भी है। उन्होंने इस कंपनी को मदद की है।
 
भारत सरकार ने जब से इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति रूचि दिखाई है। तब से कई कंपनियां इस बाजार में आ गई हैं। चाहे वह कार हो या फिर बाइक या स्कूटी। भारत की कई स्टार्टअप कंपनियां बाइक, स्कूटी बना रहीं हैं। इतना ही नहीं यह कंपनी बड़ी कपंनियों को टक्कर देते हुए दिखाई देती हैं। आज हम ऐसी ही कंपनी के बारे में बात करने वाले हैं।

 

पुणे स्थित स्टार्टअप टॉर्क बाइक कंपनी अपनी एक नई बाइक टॉर्क T6X लाॅन्च करेगी। कंपनी ने इसके बारे में जानकारी दी है। कंपनी बाइक को दिखाया भी है। एक्सपर्टस का कहना है कि यह बाइक रिवोल्ट आरवी 400 को टक्कर देगी। अब देखना है कि दोनों एक दूसरे से कितनी बहतर होंगी। also read : Bajaj की यह शानदार बाइक, सिर्फ 7 हजार रुपये में मिल रही, ABS से है लैस और देती है 84 Kmpl का माइलेज

कई सालों से चल रहा राइड टेस्ट

जानकारी के अनुसार टॉर्क T6X इलेक्ट्रिक 2016 में इसे प्रदर्शित किया गया था। पिछली दो सालों में इसकी सड़कों पर टेस्ट राइड सामने आईं। इसे अलग-अलग स्थानों, रोड पर लंबे समय तक चलाया गया है। अब कंपनी ने इसे अनकवर करके पेश किया है। जिसका लुक देखते ही बनता है। देखनें में यह बाइक एक दम एक्ट्रेक्टिव है।  also read : Poimo E-Scooter : हवा भरके चलाया जाता है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फोल्ड करके बैग में रखकर घूम सकते हैं, देखें

एक्पर्टस कहते ही कि इसमें रिस्टोर किए गए फ्यूल टैंक के साथ स्लीक रियर और फ्रंड डिजाइन के साथ ट्राइंगल हैडलैंप, फॉक्स रेडिएटर गाड्र्स, स्पलिट सीट्स, अलॉय व्हील और टेलिस्कोपिक फ्रंट फोक्स है।  also read : Ola Electric Scooter की डिलिवरी शुरू, इतनी है Ola S1 मॉडल की कीमत, देखें

Revolt RV400 को देगी टक्कर 

Revolt भी स्टार्टअप कंपनी हैं। इससे पहले कंपनी ने कई मॉडल उतारें हैं। परंतु पिछले दिनों कंपनी ने कहा था कि उसकी अपकमिंग बाइक Revolt RV400 होगी। कंपनी ने फोटो भी जारी किए थे। बाइक देखकर अलग की लुक बन रहा था। लोगों का मानना था कि इलेक्ट्रिक बाइक के मामले में Revolt RV400 बहतर ऑप्शन रहेगा।

अब TORK कंपनी ने अपनी अपकमिंग बाइक TORK T6X के बारे में अनाउंसमेंट करके हलचल मचा दी है। कंपनी ने जब से इसके एक सेंपल प्रदर्शित किया है। उससे देखकर सभी लोग यह कह रहे हैं कि यह बाइक Revolt RV400 पर भारी पड़ने वाली है 

 

TORK T6X की टॉप स्पीड 100 किमी.

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि TORK T6X में बड़ी बैटरी नहीं हैं। परंतु मजबूत बैटरी के चलते यह एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किमी. दूरी तय करेगी। वहीं, अगर बात की जाए इसकी टॉप स्पीड की तो यह 100 किमी. स्पीड से चल सकती है। लोगों का मानना है कि इसमें कंपनी अभी और फभ्चर्स भी जोड़ सकती है 

यह हो सकती है संभावित कीमत

 जानकारों का मानना है कि जिस प्रकार कंपनी ने इसे प्रदर्शित किया है। जैसा इसका लुक और क्वालिटी है ऐसे में देखकर लगता है कि इसकी संभावित कीमत 1.5 लाख रुपये तक हो सकी है। वहीं, अगर बात करे  RV400 की तो इसकी कीमत 90, 799 रुपये रखी गई है। RV400 एक बार की चार्जिंग में 150 किमी. तक चल सकती है।