UP Assembly election 2022 : मेरठ के जानी में प्रसपा की रैली में कंबल लूट, कई महिलाएं, बच्चे घायल, वीडियो देखें

प्रसपा का यह कार्यक्रम जानी क्षेत्र में कराया गया था। इस दौरान यह घटना हुई।
 
UP Assembly election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां रैलियां कर रही हैं। रैली के दौरान लूट का मामला मेरठ से सामने आया है। जिसमें कई महिलाएं घायल हो गईं।

 

जानकारी के अनुसार मेरठ के जानीखुर्द में सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता अमित जानी की जन संकल्प रैली थी। जिसमें कंबल वितरण होना था। इसके लिए हजारों कंबल मंगाए गए थे। कंबल वितरण कार्यक्रम शुरू होते ही अव्यवस्था बन गई।

 


फिर क्या था लोग कंबल लेने के लिए स्टेज पर ही चढ़ गए और खुद से कंबल उठाने लगे। इस दौरान कई लोगों ने दो-तीन कंबल तक उठाने की कोशिश की। इस दौरान बुरी तहर अफरा-तफरी मच गई। लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर कंबल उठाने लगे।

इस तरह कंबल लूट को देख पुलिस ने मोर्चा संभाला। किसी तरह भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आ सकी। ंalso read : सरकार का बड़ा फैसला : स्कूल-कॉलेज, पार्क और Gym सहित कई स्थानों पर लगाई पांबदियां , देखें

 

चुनाव लड़ने की तैयारी में है अमित जानी

जानकारी हो कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है। अभी चाचा शिवपाल ने भतीजे से विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिला लिया है। मेरठ के जानी क्षेत्र के रहने वाले अमित जानी प्रसपा के नेता हैँ और विधानसभा चनुाव लड़ने की तैयारी में हैं।

 

चुनाव की तैयारी को लेकर वह पहले भी कई कार्यक्रम कर चुके हैं। सोमवार को उन्होंने जानी में यह कार्यक्रम किया था। जिसमें कंबल वितरण कार्यक्रम था। उसी दौरान यह भगदड़ मच गई और कंबल लूट लए गए।  also read : Shrinagar में एक पाकिस्तानी आतंकी सहित 3 मुठभेड़ में ढेर, पुलिस और CRPF ने चलाया संयुक्त अभियान

 

महिलाएं, बच्चे घायल

जानकारी के अनुसार कंबल लेने के लिए हजारों लोग लाइन में लग गए। इसी बीच अव्यवस्था फैल गई।। हालात इतने बेकार हो गए कि पीएसी व पुलिस को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद फिर से कंबल वितरण हुए।