मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, 6 दोपहिया वाहनों के काटे सवा लाख रुपये के चालान

 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने 6 वाहनों के 1.25 लाख रुपये के चालान काटे। 
 | 
Traffic police took action on Meerut-Delhi
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने 6 वाहनों के 1.25 लाख रुपये के चालान काटे। READ ALSO:-उत्तर प्रदेश के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बाइक से फर्राटा भरना फौरन कर दें बंद, हो सकता है 30 हजार तक का जुर्माना

 

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोपहिया वाहन चालकों को हिदायत दी गई है कि अगर वे एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाएंगे तो उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद दोपहिया वाहन खूब दौड़ते हैं। हाल ही में एक्सप्रेसवे पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

सोमवार को मेरठ ट्रैफिक पुलिस ने गुरुग्राम के शिव कॉलोनी निवासी मोहित गर्ग, उत्तर पूर्वी दिल्ली निवासी दिनेश चंद गर्ग, दिल्ली के एपीएस कॉलोनी निवासी अमित तिशावर, दिल्ली के साहिबपुरा निवासी रमनदीप सिंह और साउथ वेस्ट दिल्ली के हरि नगर निवासी निशांत शर्मा का 20-20 हजार रुपये का चालान काटा। इसके अलावा दिल्ली के जगतपुरा एक्सटेंशन निवासी सचिन का 25,500 रुपये का चालान काटा। इसके अलावा अन्य दोपहिया वाहनों के भी चालान काटे गए। 

 

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे जाएंगे। अगर कोई बार-बार नियम तोड़ता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

 SONU

  • सुरक्षा: एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों का चलना बेहद खतरनाक है। तेज गति से चलने वाले वाहनों के बीच दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बहुत अधिक होती है। हाल ही में कांवड़ियों की दुर्घटना इसका प्रमाण है।
  • नियमों का पालन: एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना आवश्यक है ताकि अन्य लोग नियमों का पालन करें।
  • यातायात प्रबंधन: एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों की उपस्थिति यातायात को बाधित करती है और दुर्घटनाओं का कारण बनती है।

 

ट्रैफिक पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है। हालांकि, कुछ बातों पर ध्यान देना भी आवश्यक है:
  • जागरूकता अभियान: लोगों को एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाना चाहिए।
  • वैकल्पिक मार्ग: दोपहिया वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जानी चाहिए।
  • नियमित निगरानी: एक्सप्रेसवे पर नियमित रूप से निगरानी की जानी चाहिए ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।

 

यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि एक्सप्रेसवे पर सभी लोग सुरक्षित रहें और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।