उत्तर प्रदेश के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बाइक से फर्राटा भरना फौरन कर दें बंद, हो सकता है 30 हजार तक का जुर्माना

अगर आप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन पर तेज गति से गाड़ी चला रहे हैं, तो सावधान हो जाइए...DME एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन चलाने वालों को भारी जुर्माना देना पड़ेगा। प्रवेश रोकने के लिए बाकायदा पुलिस टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
 | 
Delhi-Meerut Expressway
अगर आप भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन चलाते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। डीएमई एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रवेश रोकने के लिए पुलिस टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इतना ही नहीं उल्लंघन करने वालों पर 30 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।READ ALSO:-उत्तर प्रदेश में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, मना किया तो अस्पताल पर होगी कार्रवाई, SDM के आदेश की जरूरत नहीं

 

दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक
आपको बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक है। यहां आए दिन दोपहिया वाहनों से हादसों की खबरें आती रहती हैं। इसे लेकर एडीजी ने एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के प्रवेश को लेकर सख्ती दिखाई है। एसपी ट्रैफिक ने खुद एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन तेज गति से दौड़ते नजर आए। इसके बाद उन्होंने इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

प्रवेश पर चालान काटा जाएगा
मेरठ से गाजियाबाद की ओर दोपहिया वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए पुलिस टीम मुस्तैद रहेगी। इतना ही नहीं अवैध कट भी तलाशे जा रहे हैं। ताकि कोई भी दोपहिया वाहन यहां प्रवेश न कर सके। एसपी मेरठ ट्रैफिक की ओर से मिले निर्देश के बाद एक टीम बनाई गई है। जो पुलिस के साथ काशी टोल प्लाजा पर तैनात रहेगी। यहां से आगे जाने वालों का चालान भी काटा जाएगा। गाजियाबाद में भी यही किया जाएगा।

 

30 हजार तक होगा जुर्माना
बता दें कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों की नो एंट्री है। नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना है। अब अगर एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन दिखे तो उन पर 20 हजार से 30 हजार रुपये का चालान लगाया जाएगा। उल्लंघन करने वालों का पता लगाने के लिए टोल कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।