मेरठ में रामनवमी की धूम, शोभायात्राओं और मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 चैत्र शुक्ल नवमी पर शहर में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, मंदिरों में रामायण पाठ और विशेष पूजा-अर्चना हुई
 | 
RAMNOMI
आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी पर मेरठ शहर रामनवमी के रंग में रंगा नजर आया। मंदिरों से लेकर कालोनियों तक इस पर्व की भव्यता देखते ही बन रही थी। रातभर मंदिरों में रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में रामचरित मानस का पाठ किया।READ ALSO:-मेरठ सौरभ हत्याकांड: आरोपी पत्नी मुस्कान के गर्भवती होने का संदेह, मेरठ जेल प्रशासन कराएगा जांच, पति की हत्या में 17 दिन से जेल के अंदर

 

आज शहर में जगह-जगह से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें चार प्रमुख शोभायात्राएं शामिल थीं। विश्व हिंदू परिषद ने वेस्ट एंड रोड स्थित बालाजी मंदिर से शोभायात्रा का आयोजन किया। श्री राम मंदिर से लाल कुर्ती तक एक विशाल यात्रा शुरू हुई। कोतवाली क्षेत्र के टालम पाड़ा से निकली शोभायात्रा में 30 से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, मोदीपुरम स्थित इस्कॉन मंदिर से भी एक शोभायात्रा निकाली गई।

 

शहर के प्रतिष्ठित औघड़नाथ मंदिर में विशेष हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बैंक स्ट्रीट स्थित श्री राम मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के अन्य मंदिरों में भी भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

संयुक्त निदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के प्रमुख राम मंदिर, हनुमान मंदिर और वाल्मीकि मंदिर में रामकथा, रामायण-पाठ और भजन-कीर्तन के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाबा औघड़नाथ मंदिर मेरठ कैंट, श्री जयंती माता शक्तिपीठ हस्तिनापुर और श्री पंचमुखी महादेव झारखंडी मंदिर मवाना में रामकथा प्रवचन, भागवत कथा और रामचरित मानस का पाठ हुआ।

 OMEGA

सभी शोभायात्राओं में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि गूंजती रही और भक्तगण पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। रामनवमी भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ता है। इस दिन भक्त भगवान राम के जीवन के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं। मेरठ में इस पर्व को बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया गया।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।