मेरठ : धूमधाम से निकल रही थी दलित दूल्हे की बारात, स्कॉर्पियो में आए दबंग ने मचाया उत्पात, अंगूठी-ब्रेसलेट सहित 2 लाख कैश लूटे, चार घायल

मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी से मेरठ के कालिंदी आई बारात पर गांव के दबंगों ने हमला कर दिया। बारातियों का आरोप है कि दबंगों ने दूल्हे की दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का कंगन और उसके चाचा के हाथ से 2 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। हमले में 4 लोग घायल हो गए। दूल्हे संजीव ने आरोप लगाया कि दबंग ठाकुर समुदाय के हैं।
 | 
MRT
मेरठ में बदमाशों ने बारात पर हमला कर दिया। उन्होंने दूल्हे और बारातियों को लाठी-डंडों से पीटा। दूल्हे के भाई का सिर फूट गया। बारातियों ने भागकर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। आरोप है- बदमाशों ने दूल्हे की दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का कंगन और उसके चाचा के हाथ से बैग लूट लिया। बैग में 2 लाख रुपये थे। हमले में 4 लोग घायल हुए हैं। बवाल के चलते शादी की रस्में रोकनी पड़ीं।READ ALSO:-बिजनौर : अमानगढ़ वन रेंज क्षेत्र में विद्युत पोल से टकराकर हाथी की मौत, हाईटेंशन तारों की चपेट आने के दौरान हुआ हादसा

 

दूल्हे ने कहा- बदमाश ठाकुर बिरादरी के हैं। पूरा विवाद डीजे बजाने को लेकर हुआ। बदमाशों ने बारात रोक दी। धमकी दी कि गांव में ठाकुर के यहां ही डीजे बजेगा।

 

हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। बताया गया कि चाट की दुकान पर विवाद हुआ था। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। दूल्हे का भाई घायल है। उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस सुरक्षा में शादी कराई जा रही है।

 


मुजफ्फरनगर से आई थी बारात, महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी गांव निवासी संजीव की शादी मेरठ के कालिंदी गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार को संजीब बारात लेकर कालिंदी गांव पहुंचा। यहां गांव के दबंगों ने बारात पर हमला कर दिया।

 Etv Bharat

दूल्हे संजीब ने बताया, आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। जब हमने विरोध किया तो उन्होंने अपने गांव से अन्य दोस्तों को बुला लिया और बारात पर हमला कर दिया। मेरे भाई गोविंद को लाठी-डंडों से पीटा, उसका सिर फोड़ दिया। जब मेरी बहन अंजू उसे बचाने आई तो उसे भी पीटा। बारात में शामिल महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जब बाराती भागने लगे तो हमलावरों ने गाड़ी से उनका पीछा किया। किसी तरह हम भागकर सरधना थाने पहुंचे।

 

पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक हमलावर मौके से भाग चुके थे। पुलिस ने घायल गोविंद को अस्पताल भेजा। बारात पर हमले के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं भी सहम गईं। उधर, दुल्हन पक्ष में शादी की रस्में भी रोक दी गईं।

  पुलिस की सुरक्षा में बारात निकाली गई।

5 लोग एक स्कॉर्पियो में आए थे
दूल्हे ने कहा, 5 लोग एक स्कॉर्पियो में आए थे। सभी के हाथ में डंडे थे। हमलावरों ने महिलाओं से भी छेड़छाड़ की।

 

दूल्हे की बहन अंजू ने रोते हुए कहा, बारात में शामिल किसी भी व्यक्ति की कोई गलती नहीं थी। हमने किसी से बात भी नहीं की। फिर भी हमारे लोगों को इस तरह पीटा गया। मेरे दोनों भाइयों को पीटा गया। हमें जातिसूचक शब्द कहे गए।

 

चाट विक्रेता ने कहा- अचानक हुई मारपीट
जब बारात पर हमला हुआ, उस समय चाट विक्रेता दीपक गांव के बाहर खड़ा था। उसने बताया, कुछ लोग मेरे ठेले पर रुककर चाट खाने लगे। इसी बीच पता नहीं क्या हुआ, दोनों के बीच मारपीट हो गई। उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया।

 SONU

SP बोले- चाट खाने के दौरान कुछ युवकों से हुआ था विवाद
एसपी ग्रामीण राकेश कुमार मिश्रा ने बताया, शनिवार को भोपा मुजफ्फरनगर से मेरठ के सरधना के कालिंदी गांव में बारात आई थी। बारात के कुछ लोग गांव के बाहर टिक्की और चाट के ठेले के पास चाट खाने के लिए रुके थे। गांव के दूसरे पक्ष के कुछ शरारती लोग भी वहां आ गए। किसी बात पर बारात के युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद बारातियों से मारपीट हो गई। जिसमें दूल्हे का भाई घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अब वह ठीक है। शादी की रस्में कुछ देर के लिए रोकनी पड़ीं, लेकिन अब शादी संपन्न कराई जा रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।