मेरठ : भाजपा नेता के बेटे का शव नाले में मिला, मेरठ कॉलेज की राजनीति में थे सक्रिय, हत्या या हादसा? सवालों में उलझी पुलिस
मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र की गंगा धाम कॉलोनी में रहने वाले भाजपा नेता के बेटे अमन तोमर (44) का शव रविवार को नाले में पड़ा मिला। वह शनिवार रात परिवार के साथ एक समारोह से लौटे थे। उनकी पत्नी और बच्चे ऊपर फ्लैट में गए थे, वह नीचे कार में थे। परिजन अंदर चले गए लेकिन अमन कार में ही बैठे रहे। इसके बाद वह पूरी रात घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
Dec 16, 2024, 12:40 IST
|
मेरठ के भाजपा नेता के बेटे का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार रात वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे। उन्होंने पत्नी और बच्चों को फ्लैट पर छोड़ा था। जबकि वह कार में नीचे बैठे थे। इसके बाद वह फ्लैट पर नहीं पहुंचे। रविवार को उनका शव नाले में मिला। उनकी पैंट की जेब से कार की चाबी और मोबाइल मिला है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। READ ALSO:-उत्तर प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस-आरसी के लिए लागू हो सकते हैं पुराने नियम; स्मार्ट कार्ड की जगह मिलेंगे PVC कार्ड, जानें क्या है तैयारी
गंगानगर क्षेत्र के रक्षापुरम निवासी यशपाल सिंह भाजपा की महानगर कार्यकारिणी के सदस्य हैं। वह प्रॉपर्टी का भी काम करते हैं। उनका बेटा अमन तोमर गंगानगर की गंगाधाम कॉलोनी में फ्लैट में रहता था। अमन ठेकेदार था। शनिवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ कार में एक शादी समारोह में गए थे।
वहां से रात में लौटने के बाद उन्होंने पिता को रक्षापुरम में छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने फ्लैट पर लौट आए। पत्नी और बच्चों को बाहर ही छोड़ दिया। परिवार के लोग अंदर चले गए लेकिन अमन कार में ही बैठा रहा। इसके बाद वह पूरी रात घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
फोन करने पर उसका मोबाइल भी बंद मिला। कार फ्लैट के नीचे खड़ी थी और लॉक थी। दोस्त भी अमन की तलाश कर रहे थे। इसके बावजूद उसका पता नहीं चल सका। दोपहर में फ्लैट से चंद कदम दूर नाले में युवक का शव दिखाई दिया।
शोर सुनकर अमन के परिजन मौके पर पहुंचे। शव अमन का था। मोबाइल में पानी जाने से उसने काम करना बंद कर दिया था। मौके पर गंगानगर थाना पुलिस टीम और एसपी ग्रामीण राकेश कुमार पहुंचे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
एसपी ग्रामीण के मुताबिक पता लगाया जा रहा है कि अमन की किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।