बिजनौर: मंडावर में शिकारियों ने किया नीलगाय का अवैध शिकार, खेत में मिले अवशेष

टीमला गांव के पास हुई घटना, वन विभाग ने जांच शुरू की
 | 
BIJ
बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में शिकारियों ने एक नीलगाय का अवैध शिकार कर दिया। यह घटना टीमला गांव के पास हुई। शनिवार सुबह जितेंद्र राजपूत के खेत में नीलगाय के अवशेष पाए गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने खेत मालिक को सूचना दी।

 

जितेंद्र राजपूत ने तुरंत वन विभाग और मंडावर थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम और थाना प्रभारी मृदुल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।READ ALSO:-विवादित प्रश्न ने मचाया बवाल: CCSU मेरठ के पेपर में RSS को आतंकी संगठनों से जोड़ने पर हंगामा

 

जांच में पता चला कि शिकारियों ने शुक्रवार रात को नीलगाय को गोली मारकर उसका शिकार किया और फिर मांस लेकर फरार हो गए। नीलगाय के बाकी अवशेष खेत में ही छोड़ दिए गए थे।

 SONU

वन विभाग की टीम ने मौके पर जेसीबी मशीन की सहायता से गड्ढा खोदकर नीलगाय के कुछ अवशेषों को दफना दिया, जबकि कुछ अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है। वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
OMEGA

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।