UP Election 2022 : चुनाव में धांधली पर BSP से निष्कासित लालजी वर्मा और रामअचल राजभर सपा में शामिल

दो बसपा नेताओं के सपा में शामिल होने की संभावना जताई गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए दोनों नेताओं की फोटो शेयर की।
 | 
sp president akhilesh yadav
Lalji Verma and Ram Achal Rajbhar :  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election) को लेकर पार्टियों में जोड-तोड़ का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दो बसपा नेताओं के सपा में शामिल होने की संभावना जताई गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए दोनों नेताओं की फोटो शेयर की। इन दोनों नेताओं द्वारा सपा का दामन थामें जाने से बसपा को कहीं ना कहीं नुकसान झेलना पड़ सकता है। जानकारी हो कि बसपा ने तीन दिन पूर्व एक पार्टी के साथ समझौता किया था और लखनऊ में सीटों पर उन्हें उम्मीदवार भी घोषित किया था।

 

जानकारी के अनुसार बसपा के बड़े नेता कहे जाने वाले लालजी वर्मा और  बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने शुक्रवार को सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। सूत्रों की माने तो दोनों नेता अगले महीने सपा ज्वाइन कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, अक्टूबर में अंबेडकर नगर में बड़ी जनसभा में अखिलेश यादव दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल कराएंगे। दोनों नेताओं के साथ मुलाकात की एक तस्वीर अखिलेश यादव ने ट्वीट की है। हालांकि, अखिलेश यादव ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया  'श्री लालजी वर्मा जी और श्री राम अचल राजभर जी से आज शिष्टाचार भेंट की'। पढ़ें - कांग्रेस : 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे चुनाव लड़ने के दावेदार, प्रियंका गांधी के दौरे के कारण बढ़ी अंतिम तिथि।

 

मायावती ने दोनों नेताओं को निकाला था

कुछ माह पूर्व बसपा सु्प्रीमो मायवाती ने इन दोनों नेताओं को पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते पार्टी से बाहर निकाल फैका था। जिसके बाद दोनों किसी भी पार्टी में नहीं थी। अब दोनों ने सपा अध्यक्ष से मुलाकात की। जिससे दोनों का सपा में शामिल होना तय माना जा रहा है। पढ़ें - UP Assembly Elections से पहले BJP का बड़ा दांव, हुआ निषाद पार्टी से गठबंधन; अपना दल भी साथ।
 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।