अजब और गज़ब! पाकिस्तान में दो प्राइवेट पार्ट के साथ पैदा हुआ एक अजीबोगरीब विचित्र बच्चा, डॉक्टर भी हो गए हैरान

पाकिस्तान में पैदा हुए एक बच्चे ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। ये बच्चा बहुत ही अजीब है, क्योंकि इसके एक नहीं बल्कि दो प्राइवेट पार्ट हैं। हालांकि उनके शरीर से एक बेहद अहम हिस्सा भी गायब है। 
 | 
pak
भगवान ने हम इंसानों को बहुत व्यवस्थित तरीके से बनाया है। शरीर में कई अंग दिए गए हैं और हर अंग का अपना कार्य है। अगर शरीर में एक अंग की भी कमी हो जाए तो मुश्किल हो जाती है। हालांकि कई बार ऐसे बच्चे भी पैदा हो जाते हैं, जो आम इंसानों से थोड़े अलग होते हैं। किसी के हाथ नहीं हैं, किसी के पैर हैं और किसी के दो सिर हैं। इस समय एक ऐसा अजीबोगरीब बच्चा पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है जिसके दो प्राइवेट पार्ट हैं। जी हां, भले ही आपको एक पल के लिए इस बात पर यकीन न हो, लेकिन सच्चाई यही है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में दो प्राइवेट पार्ट वाले बच्चे का जन्म हुआ है।Read Also:-मेरठ: हादसे में भतीजे और चाची की मौत, पीड़ित परिवार बोला- साजिश के तहत हुई हत्या, परिजन बोले-नहीं लेंगे शव

 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और सबसे खास बात यह है कि वह अपने दोनों प्राइवेट पार्ट से पेशाब कर पा रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे का एक प्राइवेट पार्ट दूसरे से एक सेंटीमीटर बड़ा है। यह वाकई आश्चर्यजनक है। इस बच्चे को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने ऐसा बच्चा पहले कभी नहीं देखा था, जिसके दो प्राइवेट पार्टहों। खास बात यह है कि स्वस्थ्य होने के कारण बच्चे को भी दो दिन अस्पताल में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

 monika

शरीर से एक आवश्यक अंग गायब है
इस अजीबोगरीब बच्चे से जुड़ी रिपोर्ट इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्ट्स में भी प्रकाशित हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस्लामाबाद के एक अस्पताल में पैदा हुए इस बच्चे के भले ही दो प्राइवेट पार्ट हों, लेकिन उसके शरीर से एक ऐसा अंग भी गायब है, जो बेहद अहम है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे के शरीर में मल द्वार नहीं है। ऐसे में वह अपना मल पास नहीं कर पा रहा है। फिर डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए उसके शरीर में एक छेद कर दिया, ताकि वह मल पास कर सके।

 price

इस स्थिति को डेफेलिया कहा जाता है।
बताया जा रहा है कि चिकित्सा जगत में ऐसी स्थिति को डिफालिया के नाम से जाना जाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 60 लाख में ऐसा सिर्फ एक ही मामला देखने को मिलता है और अब तक के इतिहास में ऐसे 100 मामले सामने आ चुके हैं। इससे जुड़ा पहला मामला साल 1609 में सामने आया था। हालांकि डॉक्टर अभी तक इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि इंसान के दो-दो प्राइवेट पार्ट क्यों विकसित हो जाते हैं।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।