आसमान में 3 जून को होगा चमत्कार; सुबह 5 बजे होगी ग्रहों की परेड, जानिए कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव?

आकाश में 3 जून को होगा चमत्कार; सुबह 5 बजे होंगे ग्रहों की परेड, जानिए कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव? नासा ने अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक 3 जून की सुबह आसमान में एक दुर्लभ और अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। ऐसा नजारा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। लोग इस नजारे को अपनी आंखों से देख सकेंगे।
 | 
Parade of Planets on 3 June 2024
3 जून की रात से 4 जून की सुबह तक आसमान में चमत्कार होगा। आपको एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यह ऐसा दुर्लभ नजारा होगा जिसे आज तक किसी ने न देखा होगा और न ही इसकी कल्पना की होगी। आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे कि ऐसा भी हो सकता है। जी हां, आसमान में ग्रहों की परेड होगी। एक लाइन में 6 ग्रह नजर आएंगे। ये उगते हुए सूर्य के बेहद करीब नजर आएंगे। शनि और पतले अर्धचंद्र के बीच लाल मंगल नजर आएगा। यह नजारा सूर्योदय से ठीक पहले सुबह 5 बजे के आसपास देखा जा सकेगा। नासा ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।READ ALSO:-UP : पान-मसाला खाने वालों के लिए बुरी खबर, UP की योगी सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश, जानिए कब से होगा लागू?

 

भारत में नहीं दिखेगा, नासा इस दुर्लभ नजारे का लाइव प्रसारण करेगा
तमिलनाडु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र (TNSTC) के कार्यकारी निदेशक आईके लेनिन तमिलकोवन ने बताया कि सूर्योदय से कुछ मिनट पहले बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेपच्यून और यूरेनस एक लाइन में आ जाएंगे, लेकिन सभी ग्रहों को नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकेगा। इसके लिए लोगों को दूरबीन का इस्तेमाल करना होगा। नासा इस दुर्लभ नजारे का लाइव प्रसारण करेगा। हालांकि यह भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन कुछ देशों में यह नजारा साफ दिखाई देगा। 

 

सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध और सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति सूर्य के करीब होंगे। सिर्फ बुध ही दिखाई देगा। दूरी के कारण यूरेनस को बिना शक्तिशाली दूरबीन के नहीं देखा जा सकता। अगर आसमान साफ ​​रहा तो सूर्योदय से पहले 3 ग्रह नंगी आंखों से देखे जा सकेंगे। इसमें मंगल भी शामिल है, जिसे चमकीले नारंगी रंग की रोशनी के रूप में देखा जा सकेगा। शनि को पीले रंग के साथ देखा जा सकेगा। नेपच्यून सूर्य से सबसे दूर का ग्रह है। इसलिए इसे दूरबीन से देखा जा सकेगा। 

 KINATIC

ऐसा नजारा इसके बाद 2025 में भी दो बार देखने को मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छहों ग्रह सुबह 5 बजे के आसपास पूर्वी दिशा में एक लाइन में देखे जा सकेंगे, बशर्ते आसमान साफ ​​हो। ग्रह पूरी तरह सीधी लाइन में नहीं होंगे, बल्कि 15 डिग्री के कोण पर नजर आएंगे। सूर्योदय के बाद ये दिखाई नहीं देंगे। 3 जून को मंगल सूर्य के नीचे होगा और 4 जून को सूर्य के ऊपर होगा।
sonu

 

ऐसा नजारा अगली बार 28 अगस्त 2024 को देखने को मिल सकता है, जब बुध, मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, नेपच्यून और शनि आकाश में एक लाइन में होंगे। यह नजारा अगस्त और जनवरी 2025 में भी देखने को मिलेगा। फरवरी 2025 में 7 ग्रह एक सीधी लाइन में होंगे। मार्च 2080 में एक बार फिर 6 ग्रह एक लाइन में दिखेंगे, लेकिन तब नेपच्यून नहीं बल्कि शुक्र लाइन में दिखेंगे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।