'इस आदमी का पता बताने पर, 2 करोड़ का इनाम पाओ'...पत्नी की हत्या कर फरार इस भारतीय को पकड़वाने वाले के लिए FBI का ऐलान

अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने एक व्यक्ति पर इनाम का ऐलान किया है। यह आरोपी हत्या के एक मामले में वांछित है। जो भारत के एक राज्य का रहने वाला है। उसने अमेरिका में एक महिला की हत्या कर दी है। महिला आरोपी की पत्नी थी, जिसकी एक बहुत ही मामूली बात पर हत्या कर दी गई।
 | 
FBI
अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर (2.09 करोड़ रुपये) का इनाम रखा है। व्यक्ति गुजरात का रहने वाला है, जो अमेरिका में अपनी पत्नी की हत्या के बाद से फरार है। एजेंसी ने कहा है कि वह भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान भी गुप्त रखी जायेगी। Read also:-  B virus infection क्या है? हांगकांग में सामने आया पहला मामला, मकाक और रीसस मकाक प्रजाति के बंदरों है कनेक्शन!

 

एफबीआई (FBI) को आखिरी बार आरोपी के न्यू जर्सी के नेवार्क इलाके में होने की जानकारी मिली थी। 12 अप्रैल 2015 को, आरोपी ने हनोवर, मैरीलैंड में एक डोनट की दुकान पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दोनों एक साथ दुकान पर काम करते थे। पत्नी का नाम ऐनी अरुंडेल काउंटी था, जिसकी आरोपी ने मामूली बात पर हत्या कर दी थी। 

 


सिर मारकर पत्नी की ले ली जान 
एफबीआई (FBI) के मुताबिक, उसने अपनी पत्नी के सिर पर किसी भारी चीज से कई बार वार किया था। जिसके बाद 13 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया गया। उनके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। एफबीआई (FBI) ने कहा है कि आरोपी शायद अमेरिका से बाहर भाग गया है। वह फ्लाइट के जरिए देश छोड़कर भाग गया। 20 अप्रैल 2015 को, डिस्ट्रिक्ट ऑफ मैरीलैंड, बाल्टीमोर जिले के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के जिला न्यायालय में आरोपी के खिलाफ एक सामान्य गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। लेकिन आरोपी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। अब आरोपी के खिलाफ इनाम की घोषणा की गई है। 

 KINATIC

एक भारतीय छात्र की भी हत्या कर दी गई थी 
कुछ महीने पहले अमेरिका में एक भारतीय छात्र की हत्या का मामला भी सामने आया था। मृतक बोस्टन यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग का छात्र था। उसकी पहचान 20 वर्षीय पारुचुरी अभिजीत के रूप में हुई, जो मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का रहने वाला था। वह पिता परुचुरी चक्रधर और माता श्रीलक्ष्मी की इकलौती संतान था। शुरुआत में मां नहीं चाहती थीं कि उनका बेटा विदेश जाए। लेकिन बाद में परिवार ने सहमति से इसे विदेश भेज दिया था। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।