जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में बम विस्फोट, कई लोगों के मारे जाने की सूचना
हालांकि अभी घटना के बारे में अधिक जानकारी समाने नहीं आई है। अभी तक Afganistan में हुए इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी भी नहीं ली है।
अफगानिस्तान (Afghanistan) के नंगरहार (Nangarhar) प्रांत में शुक्रवार को मस्जिद में हुए बम धमाके में 12 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि अभी घटना के बारे में अधिक जानकारी समाने नहीं आई है। अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है। बताया जा रहा है कि यह पूर्व नियोजित हमला था और मस्जिद के अंदर विस्फोट किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जाएं। Read Also: कांग्रेस पर भारी पड़ रही है RSS-BJP की विचारधारा, यह सच हमें स्वीकारना होगा: राहुल गांधी
बता दें कि अमेरिकी सेना द्वारा अफगानिस्तान छोड़ने के बाद ISIS खुरासान द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं। 15 अक्टूबर को अफगानिस्तान के कंधार (Kandahar's Imam Bargah Mosque) की इमाम बारगाह मस्जिद में नमाज के दौरान बम विस्फोट हुआ था। इस हमले में 32 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जबकि, 45 लोग घायल हुए थे। यह एक शिया मस्जिद है।
इससे पहले भी उत्तरी अफगानिस्तान (Afghanistan) की एक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए धमाके में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी IS-K यानी इस्लामिक स्टेट खुरासान ने ली थी।
शिया को क्यों बनाया निशाना?
इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकवादियों का अफगानिस्तान के शिया मुस्लिम अल्संख्यकों पर हमला करने का लंबा इतिहास रहा है। जिन लोगों को निशाना बनाया गया, वे हजारा समुदाय से हैं, जो सुन्नी बहुल देश में लंबे समय से भेदभाव का शिकार बनते रहे हैं। यह हमला अमेरिका और नाटो सैनिकों की अगस्त के आखिर में अफगानिस्तान से वापसी और देश पर तालिबान के कब्जे के बाद एक भीषण हमला है।