तुर्की के इस्तांबुल में हुए भीषण विस्फोट में छह की मौत, वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर

 तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में भीड़भाड़ वाले इस्तिकलाल एवेन्यू में रविवार को भीषण धमाका हुआ। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। तुर्की मीडिया ने रविवार को इस घटना की सूचना दी।
 | 
Tarki
तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में भीड़भाड़ वाले इस्तिकलाल एवेन्यू में रविवार को जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तुर्की मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना का वीडियो फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखा जा रहा है कि एंबुलेंस, दमकल और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इलाके की दुकानें बंद कर दी गई हैं। Read Also:-उत्तर प्रदेश : महिला ने कुत्ते के बच्चे को जन्म दिया! 65 साल की बुजुर्ग महिला के अजीबोगरीब-दावे से लोग हुए हैरान

 

वीडियो में धमाके की आवाज सुनाई दे रही है
घटना से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोग इस्तिकलाल एवेन्यू में टहलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विस्फोट की आवाज सुनाई देती है। धमाका सुनकर लोग सहम गए। वहीं, एक अन्य वीडियो में धमाके के बाद का दृश्य है। इसमें दिख रहा है कि धमाके की वजह से वहां अफरातफरी का माहौल है। घायलों की मदद के लिए अधिकारी जुटे हुए हैं। वीडियो में एंबुलेंस और सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

 


इस्तांबुल के गवर्नर ने यह कहा
इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलिकाया ने ट्विटर पर कहा कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार शाम 4:20 बजे हुआ और इस घटना में कुछ लोग मारे गए और कई घायल हुए। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग मारे गए। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। ब्रॉडकास्टर सीएनएन तुर्क ने कहा कि 11 लोग घायल हुए हैं। एवेन्यू एक भीड़ वाली सड़क है जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है। यहां कई दुकानें और रेस्तरां हैं। 2015 और 2017 के बीच तुर्की में कई विस्फोट हुए, जो इस्लामिक स्टेट और अवैध कुर्द समूहों से जुड़े थे।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।