उत्तर प्रदेश : महिला ने कुत्ते के बच्चे को जन्म दिया! 65 साल की बुजुर्ग महिला के अजीबोगरीब-दावे से लोग हुए हैरान

उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 65 साल की एक महिला ने अजीबोगरीब दावा किया है। लोग यह सुनकर काफी हैरान हैं। दरअसल महिला का कहना है कि उसने एक कुत्ते के पिल्ले को जन्म दिया है। 
 | 
Badaun
उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने एक कुत्ते के पिल्ले को जन्म दिया है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है। डॉक्टरों के मुताबिक, यह पूरी तरह से अंधविश्वास है, लेकिन गांव के इस परिवार का दावा है कि उनके घर की 65 वर्षीय महिला ने अपनी कोख से कुत्ते के बच्चे को जन्म दिया है। महिला का दावा है कि कुत्ते के बच्चे के जन्म से पहले भैरव बाबा ने सपने में यह कहते हुए प्रकट हुए कि वह कुत्ते के रूप में उसके गर्भ से जन्म लेंगे।Read Also:-आम आदमी पार्टी को देने के लिए नहीं थे तीन करोड़..टिकट कट गया तो चढ़ गए हाईटेंशन टावर पर, उतरने पर क्या बोले पूर्व पार्षद? देखें Video

 

मामला बदायूं जिले की सहसवां तहसील क्षेत्र के जमुनी गांव का है। ग्राम निवासी लोंगश्री की उम्र 65 वर्ष है। उनकी तीन बेटियां हैं। सबकी शादी हो चुकी है। महिला के दावे के मुताबिक उसके पेट में 17 साल से एक गांठ थी। जब वह सोती थी तो उसके सपनों में भैरव बाबा प्रकट होते थे। भैरव बाबा कहते थे कि वह एक दिन उनके गर्भ से कुत्ते के बच्चे के रूप में जन्म लेंगे। महिला और उसके पति का दावा है कि महिला ने 7 नवंबर को पिल्ले को जन्म दिया था। इसके बाद महिला के घर पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। महिला के पति मुंशीलाल ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। वह अपने ससुराल में रहती है। जबकि वह और उसकी पत्नी साथ रहते हैं। हालांकि इस खबर को पूरी तरह अफवाह बताया जा रहा है।

 

भ्रामक खबर फैलने के बाद सोशल मीडिया से जुड़े कुछ मीडियाकर्मी महिला के घर पहुंचने लगे। जहां महिला की गोद में एक विकसित कुत्ते का बच्चा नजर आया। महिला के दावे में कितनी सच्चाई है, यह प्रशासनिक जांच के बाद ही पता चलेगा। वहीं, डॉक्टरों ने इसे अंधविश्वास भी बताया है। डॉक्टरों ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।