Russia-Ukraine WAR : यूक्रेन को मौत के मुंह में धकेल अब NATO ने कहा गठबंधन सेना भेजने का इरादा नहीं, हम युद्ध में नहीं उतरेंगे

Russia-Ukraine WAR : NATO  के इस बयान के बाद यूक्रेन एक दम अकेला पड़ गया है।
 | 
ukraine
Russia Ukraine News : जिसका डर था अब वहीं हो गया है। यूक्रेन को युद्ध के मुंह में ढकेल अब नाटों ने अपना बयान दे दिया है। बृहस्पतिवार शाम को आपात बैठक के बाद NATO (नॉर्थ ऍटलाण्टिक ट्रीटी ऑर्गनाइज़ेशन) महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन में गठबंधन सेना भेजने की कोई 'योजना' नहीं है।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद NATO ने आपातकालीन बैठक में कहा कि, युद्ध में नहीं उतरेंगे। हालांकि, उन्होंने दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने के मॉस्को के फैसले की निंदा की। also read : Russia-Ukraine war : रूस ने यूक्रेन का A-26 जहाज मार गिराया, 5 लोगों की मौत, यूक्रेन ने रूस के 4 टैंक, 2 हेलीकॉप्टर तबाह किए

ucraine

रूस कर रहा यूक्रेन पर व्यापक स्तर पर हमले की तैयारी

स्टोलटेनबर्ग ने रूस के कदम को ‘‘तनाव बढ़ाने वाला और अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन बताया।’’ नाटो प्रमुख ने कहा कि इस बात का ‘‘हर संकेत’’ मिल रहा है कि रूस यूक्रेन पर व्यापक स्तर पर हमला करने की योजना बना रहा है।  also read : Russia-Ukraine War : यूक्रेन का दावा रूस के 50 सैनिकों मार गिराया, रूस ने कहा यूक्रेन सेना कर रही आत्मसमर्पण, भारत से मदद की गुहार

ukraine

रूस ने यूरोप की शांतिभंग की 

स्टॉल्टेनबर्ग ने शुक्रवार (25 फरवरी) को नाटो गठबंधन के नेताओं का शिखर सम्मेलन बुलाने का आह्वान किया है। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर आक्रमण कर उसके शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले या गोलीबारी की। यूक्रेन सरकार ने कहा कि रूसी टैंक और सैनिक सीमा पर घूम रहे हैं। साथ ही उसने रूस पर ''पूर्ण युद्ध'' छेड़ने का भी आरोप लगाया। 

 

NATO नेता की शुक्रवार को होगी बैठक

नाटो महासचिव स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि- हमारे पास अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा के लिए 100 से अधिक जेट और उत्तर से भूमध्य सागर तक समुद्र में 120 से अधिक जहाज हैं। गठबंधन (यूक्रेन) को आक्रामकता (रूस) से बचाने के लिए जो भी जरूरी होगा हम करेंगे। आगे की स्थिति पर विचार करने के लिए  NATO नेता शुक्रवार को जुटेंगे । also read : Russia-Ukraine War : तबाही के बीच यूक्रेन की महिला सैनिकों ने संभाला मोर्चा, रूस ने यूक्रेन का हथियार डिपो उड़ाया, फोटो देखें

war

NATO के पास यूक्रेन के लिए केवल 'निंदा'

NATO महासचिव ने कहा कि NATO यूक्रेन में रूस के आक्रमण की कड़े शब्दों में निंदा करता है। हम रूस से सैन्य कार्रवाई को तुरंत बंद करने और यूक्रेन से पीछे हटने का आह्वान करते हैं। NATO ने दो टूक कहा कि रूस अपनी सैन्य कार्रवाई तुरंत रोके। । 
 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।