Pakistan Army के कैंप पर बड़ा हमला, 45 सैन‍िकोंं की मौत

हमला दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan province) के नौशकी और पंजगुर इलाके में बुधवार देर रात हुआ। यहां आतंकवादियों ने दो सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाया। मीडिया र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सेना के फ्रंटियर कॉर्प्स पर बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने यह हमला किया गया है। 

 | 
pakistan
पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान (Balochistan province) से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हथियारबंद हमलावरों ने सेना के दो कैंपों पर हमला कर दिया। इसके बाद हुई गोलीबारी में कम से कम 15 उग्रवादियों के मारे जाने की खबर है। इस हमले में एक सैनिक की भी मौत हुई है। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।  उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता भी बताया। उधर मीडिया रिपोट्स में दावा किया जा रहा है कि इन हमलों में पाकिस्‍तान के 45 सैन‍िकोंं की मौत हुई है, लेक‍िन इसको लेकर आधिकार‍िक बयान नहीं आया है।

 

एक के बाद एक दो हमले

हमला दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan province) के नौशकी और पंजगुर इलाके में बुधवार देर रात हुआ। यहां आतंकवादियों ने दो सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाया। मीडिया र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सेना के फ्रंटियर कॉर्प्स पर बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने यह हमला किया गया है। हमले को लेकर पाक सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचाते हुए दोनों हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया है। Read Also: Viral Video: एक मां ने अपनी 3 साल की बच्ची को भालू के बाड़े में फेंका! दौड़ता हुआ भालू मासूम बच्ची के पास पहुंचा

 

पहला हमला बलूचिस्तान जिले के पंजगुर जिले में हुआ। ISPR ने बताया कि पंजगुर में हुए हमले के कुछ घंटे बाद ही बलूचिस्तान के नौशकी स्थित एक सुरक्षा शिविर में हमलावरों ने घुसने की कोशिश की, लेकिन सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले को नाकाम कर दिया और 4 हमलावरों को मार गिराया। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।