2 साल के बच्चे ने मां को मारी गोली, माैके पर ही मौत; पुलिस ने पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया
मामला अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) स्टेट का है। बताया जा रहा है कि 2 साल के बच्चे को घर में रखे बैगपैक से बंदूक मिल गई।
Oct 15, 2021, 21:46 IST
|

अमेरिका दो साल के बच्चे ने अपनी मां को गोली मार दी। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने लापरवाही से बंदूक रखने और हत्या के आराेप में बच्चे के पिता यानि महिला के पति काे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला जूम कॉल पर मीटिंग कर रही थी इसी दौरान बच्चा बंदूक से खेल रहा था और खेल-खेल में ही उससे गोली चल गई जो महिला को जा लगी।
खेलते-खेलते चल गई गोली
जानकारी के मुताबिक मामला अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) स्टेट का है। बताया जा रहा है कि 2 साल के बच्चे को घर में रखे बैगपैक से बंदूक मिल गई। बंदूक से खेलते खेलते उससे गोली चल गई जो सीधी उसकी मां शमाया लिन के सिर में जा लगी। घटना के समय शमाया अपने दफ्तर के सहकर्मियों के साथ जूम एप पर ऑनलाइन मीटिंग कर रही थीं। वहीं महिला और बच्चे के अलावा घर में कोई नही था। गोली लगते ही शमाया की मौके पर ही मौत हो गई थी। Read Also : Breaking: Afghanistan में शिया मस्जिद में हमला, जुमे की नमाज के दौरान एक के बाद एक 3 बम धमाके, अब तक 16 लोगों की मौत
महिला के साथ मीटिंग में शामिल एक सहकर्मी ने 911 को पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। उसने शमाया को गोली लगने के बाद गिरते हुए देख लिया था, इसके साथ ही गोली चलने के साथ ही बच्चा रोने लगा था। कुछ देर बाद जब शमाया का पति एवरी घर पहुंचा तो पूरे घर में खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने कहा कि इस घटना के समय एक और बच्चा घर में ही था। पुलिस ने लापरवाही से बंदूक रखने और हत्या के आराेप में बच्चे के पिता यानि महिला के पति काे गिरफ्तार कर लिया है।