Breaking: Afghanistan में शिया मस्जिद में हमला, जुमे की नमाज के दौरान एक के बाद एक 3 बम धमाके, अब तक 16 लोगों की मौत
Kandahar Mosque Blast : अफगानिस्तान में कंधार के एक शिया मस्जिद में हुए हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 40 लोग घायल हो गए हैं।
Updated: Oct 15, 2021, 15:48 IST
|

Kandahar Mosque Blast: तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तन के कंधार शहर में गुरुवार को (Attack on Mosque in Afghanistan) एक मस्जिद में बम विस्फोट होने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बम विस्फोट अफगानिस्तान की सबसे बड़ी मस्जिद बीबी फातिमा (Bibi Fatima Mosque Attack) में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक के बाद एक तीन बम धमाके हुए हैं। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
मेरठ शहर में शादी, सगाई और अन्य आयोजनों में फैंसी पंडाल, फूलों की स्टेज, गद्दे, बिस्तर, क्रॉकरी व अन्य सामान के लिए संपर्क करें
गुप्ता टेंट हाउस एंड वेडिंग प्लानर : 8218434694, 7397978781
गुप्ता टेंट हाउस एंड वेडिंग प्लानर : 8218434694, 7397978781
ISIS-K पर शक
हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेादरी नहीं ली है, लेकिन तालिबान का शक इस्लामिक स्टेट-खुरासान पर है। धमको के पीछै के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन टोलो न्यूज के मुताबिक यह फिदायीन हमला हो सकता है। Read Also : हाथ, अंगुलियां और गर्दन काट टांगा शव: संयुक्त किसान मोर्चा के मंच के पास निहंगों ने तालिबानी अंदाज में की युवक की हत्या
जानकारी के मुताबिक मस्जिद बीबी फातिमा मस्जिद और इमाम बारगाह के नाम से जानी जाने वाली इस मस्जिद में उस वक्त धमाका हुआ जब लोग जुमे की नमाज पढ़ रहे थे। इस्लामिक स्टेट-खुरासान यानी आईएसआईएस-के को कंधार की मस्जिद में हुए इस हमले के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। ISIS-K वैश्विक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की ही एक शाखा है जो अफगानिस्तान में सक्रिय है।
आईएसआईएस-के लगातार अफगानिस्तन के अल्पसंख्यक शिया मुस्लिमों को निशाना बना रहा है। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी जुमे की नमाज के दौरान ही कुंदुर (Kunduz Mosque Attack) की एक मस्जिद में बम हमला हुआ था, इस हमले में 50 लोगों मारे गए थे। यह हमला अफानिस्तान से अमेरिका की सेना के जाने के बाद का अब तक का सबसे बड़ा हमला था।