Vodafone Idea : 10 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं की सिम होने वाली है बंद, कंपनी ने बताई यह वजह
वोडाफोन आइडिया यानी Vi अपनी 3G सर्विस बंद करने की सोच रही है। कंपनी का पूरा ध्यान अब 4 जी सर्विस की तरफ है। वोडा-आइडिया ने कहा है कि 2022 तक उनकी 3G सर्विस पूरी तरह बंद हो जाएगी।हालांकि Vi की 2G सर्विस को बंद नहीं किया जाएगा।
Vi के CFO (चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर) अक्षय मंदूरा का कहना है कि 4G के चलन के बाद देश में 3G की कोई जरूरत नहीं है। अब तक हमने इस सर्विस को इसलिए जारी रखा था, क्योंकि कई यूजर्स के फोन सिर्फ 3G सर्विस ही सपोर्ट कर रहे थे, हमारे पास अब भी 3G के 1.1 करोड़ कस्टमर हैं। उन्होंने कहा कि देश से वोडाफोन आइडिया की 3G सर्विस को 2022 तक पूरी तरह से बंद कर दिया जाने की उम्मीद है।
Vi के 14.9 करोड़ 2G कस्टमर
देशभर में वोडाफोन आइडिया के 26.8 करोड़ ग्राहक हैं जिनमें से 14.9 करोड़ ग्राहक 2 जी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कंपनी का इरादा 2G सर्विस को जारी रखने का है. इसके विपरीत रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को केवल 4G सर्विस ही उपलब्ध करा रही है। वहीं एयरटेल अभी 2G, 3G और 4G तीनों सर्विस दे रही है, इसके कुल 30.8 करोड़ ग्राहक हैं।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें