Bank Holidays : किन राज्यों में कल बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट; लगातार 5 दिन रहेंगी बैंकों की छुटि्टयां

 Bank Holidays in November 2021:  यदि आप इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने का मन बना रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें और जान लें कि आपके राज्य/शहर में बैंक कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे।

 | 
bank Holiday
 Bank Holidays in November 2021: त्योहारों के मौके पर कई दिन बाद बैंक खुले थे, लेकिन अब एक बार फिर लगातार 5 दिन के लिए बैंक बंद (Bank Holiday) होने जा रहे हैं। ऐसे में यदि आप इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने का मन बना रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें और जान लें कि आपके राज्य/शहर में बैंक कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे। बता दें कि नवंबर माह में बैंकों की 17 छुटि्टयां (Bank Holidays November) हैं। इस खबर में हम बता रहे हैं कि किन राज्यों में बैंक किस दिन बंद रहेंगे। Read Also : Meerut : डीएम ने घोषित की कल की छुट्टी, ये सब रहेगा बंद

 

whatsapp gif

दरअसल 10 नवंबर बुधवार को छठ पूजा है। कई राज्यों में इस दिन छुट्‌टी घोषित की गई है। कई राज्यों में छठ पूजा पर पहले से ही छुट्‌टी रहती है। वहीं छठ पूजा के अलावा अन्य त्योहारों की वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। इसकी वजह से अलग-अलग शहरों में 10 नवंबर से लगातार पांच दिन बैंक बंद (November Bank Holidays) रहेंगे। Read Also : Ind vs NZ: T20 में टीम इंडिया के नए कप्तान का एलान, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में चुनी टीम में 3 नए खिलाड़ी भी शामिल

 

इन 5 दिन लगातार बैंक बंद

10 नवंबर: छठ पूजा के चलते बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे. 
11 नवंबर: छठ पूजा के चलते बिहार और झारखंड में कामकाज नहीं होगा.
12 नवंबर: वांगला उत्सव के मौके पर मेघालय में सभी बैंक बंद रहेंगे.
13 नवंबर: दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंकों में कामकाज बंद रहेगा.
14 नवंबर: देशभर में बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी.

 

news shorts

नवंबर के अन्य दिनों में छुट्टियों पर एक नजर  Bank Holidays November 2021

इसके अलावा 19 नवंबर को गुरू नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा की वजह से भोपाल, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, गंगटोक, लखनऊ, मुंबई, बेलापुर, हैदाराबाद, कानपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, कोलकाता, नागपुर, नई दिल्ली में बैंक नहीं खुलेंगे। 21 नवंबर को फिर से रविवार का अवकाश रहेगा। 22 नवंबर को कनकदास जयंती पर बेंगलुरू में बैंक कर्मियों की छुट्टी होगी। 23 नवंबर को सेंग कुत्सनेम की वजह से शिलांग में बैंक नहीं खुलेंगे। इसके अलावा 27 और 28 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।   यानि भारत के अलग-अलग शहरों में नवंबर के महीने में 17 दिन बैंकों की छुटि्टयां रहेंगी। इसमें साप्ताहिक छुट्‌टी भी शामिल है।

 

दरअसल RBI गाइडलाइंस के अनुसार, रविवार के अलावा महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आरबीआई ने 1, 3, 4, 5, 6, 10, 11, 12, 19, 22 और 23 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की है। इसके अलावा महीने में चार रविवार व दूसरे व चौथे शनिवार को भी छुट्टी है। Read ALso : Bajaj Pulsar के इन मॉडल्स में मिलेगा Update, नए लुक के साथ पेश करेगी कंपनी, डिटेल देखें

 

नवंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियां November 2021 Bank Holidays

  • 10 नवंबर – छठ पूजा / सूर्य षष्ठी डाला छठ – पटना और रांची में बैंक बंद
  • 11 नवंबर – छठ पूजा – पटना में बैंक बंद
  • 12 नवंबर – वांगला उत्सव – शिलांग में बैंक बंद
  • 13 नंवबर – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  • 14 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 19 नवंबर – गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा – आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद
  • 21 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 22 नवंबर – कनकदास जयंती – बेंगलुरु में बैंक बंद
  • 23 नवंबर – सेंग कुट्सनेम – शिलांग में बैंक बंद
  • 27 नवंबर – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  • 28 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।