लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Z Flip 3, जानिए क्या है खास और कितनी है कीमत

Samsung Galaxy Z Flip 3 में बड़ी कवर डिस्प्ले है और इसकी डिजाइन अब कहीं ज्यादा पॉलिश्ड है। इस डिवाइस की शुरुआत 1,000 डॉलर (74,000 रुपये) से हो रही है।

 | 
samsung flip

Samsung ने बीते दिनों कई सारे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिनमें Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Watch 4 के साथ-साथ एक और फोल्डेबल डिवाइस Galaxy Z Flip 3 भी शामिल है। पिछले फ्लिप डिवाइस के मुकाबले, नए Samsung Galaxy Z Flip 3 में बड़ी कवर डिस्प्ले है और इसकी डिजाइन अब कहीं ज्यादा पॉलिश्ड है। इस डिवाइस की शुरुआत 1,000 डॉलर (74,000 रुपये) से हो रही है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Honor Magic 3, Magic 3 Pro, Magic 3 Pro+ हुए लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

dr vinit new

Samsung Galaxy Z Flip 3 फीचर्स

सैमसंग के पिछली जेनरेशन के फ्लिप फोन की तरह Galaxy Z Flip 3 भी एक क्लैम-शेल फॉर्म-फैक्टर वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसकी मेन स्क्रीन एक 6.7-इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2x Infinity Flex डिस्प्ले है, जो 22:9 एस्पेक्ट रेशियो, 2640 x 1080 पिक्सल रेजलूशन, 425 ppi डेंसिटी और 120Hz के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस डिवाइस की कवर स्क्रीन एक 1.9-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले पैनल है जो 260 x 512 पिक्सल रेजलूशन और 302 ppi डेंसिटी के साथ आता है। Also Read - Samsung Galaxy F41 केवल Rs 503 की EMI में ले आएं घर, यह है ऑफर

फोल्ड होकर इस डिवाइस की थिकनेस 17.1 mm है और अनफोल्ड होने पर यह बस 6.9 mm थिक होता है। कुल मिलाकर, दोनों ही हालत में यह डिवाइस पिछले जेन के डिवाइस से ज्यादा पतला है। एक फोल्डेबल फोन होने के बावजूद भी Samsung Galaxy Z Flip 3 को पानी से बचाव के लिए IPX8 रेटिंग मिली है। डिवाइस में Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन है और इसमें एल्युमिनियम का फ्रेम है। 

Samsung Galaxy Z Flip 3 की बैक पर दो कैमरे हैं, जिनमें एक 12MP का मेन लेंस है और एक 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सामने एक 10MP का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 8GB RAM, 128GB/ 256GB UFS 3.1 इंटर्नल स्टोरेज, 5G कनेक्टिविटी और 3300mAh बैटरी है। यह डिवाइस एंड्राइड 11 पर चलता है। इस डिवाइस में 5nm 64-bit Octa-Core प्रोसेसर है जो शायद अमेरिकी बाजार के लिए Snapdragon 888 चिप होगा और भारत जैसी मार्केट में सैमसंग शायद इसमें फ्लैगशिप Exynos चिप लगाए।

advt.

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।