Free Fire Season 42 Elite Pass: जानें लीक्ड रिवॉर्ड समेत प्री-ऑर्डर, कीमत और सब कुछ

 फ्री फायर में नया Elite Pass Season 42 जुड़ने वाला है। इस नए पास की थीम होगी– Inferno Rage। इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं।

 | 
Free Fire Season 42
Free Fire का Elite Pass प्लेयर्स को कॉस्ट्यूम, स्किन समेत कई यूनीक प्रोडक्ट्स का एक्सेस (Free Fire Elite Pass Season 42) देता है। इस टियर बेस्ड रिवॉर्ड सिस्टम में यूजर्स को डेली और वीकली मिशन पूरे करने होते हैं। हर महीने डेवलपर्स एक नया पास जारी करते हैं, जिसमें नए रिवॉर्ड्स मिलते हैं।

 

whatsapp gif

फ्री फायर में नया Elite Pass Season 42 जुड़ने वाला है। इस नए पास की थीम होगी– Inferno Rage। इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। गरेना ने अभी नए सीजन के एलीट पास के रिवॉर्ड की लिस्ट नहीं शेयर की है मगर यह लीक हो गई है। आइए इसके बारे में डिटेल में जान लेते हैं। Read Also : Mahindra Xuv700 की भारी डिमांड, सिर्फ दो हफ्तों में 65 हजार से ज्यादा बुकिंग, इतने दिन में होगी डिलीवरी

 

Elite Pass Season 42 रिलीज डेट, कीमत, प्री-ऑर्डर (Free Fire Elite Pass Season 42)

फ्री फायर का मौजूदा Elite Pass Season 41 आज खत्म हो जाएगा। पिछले सभी पास की तरह नए सीजन 42 का एलिट पास नया महीना शुरू होने के साथ आएगा।  Read Also : Bajaj Pulsar 250 Launched : कंपनी ने लॉन्च किए बजाज पल्सर 250 के दो मॉडल, कीमत बजट में है, वीडियो देखें

 

हर बार की तरह इस बार भी Free Fire में प्लेयर्स को एलीट पास के दो वर्जन में से एक को सेलेक्ट करने का मौका मिलेगा। Elite Pass की कीमत 499 डायमंड होगी और Elite Pass Bundle की कीमत 999 डायमंड होगी।
Free Fire Elite Pass Season 42 1 अक्टूबर 2021 को जारी होगा। इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। प्री-ऑर्डर करने वाले प्लेयर्स को फ्री MP5 – Beastly Wrath गन स्किन मिलेगी।

 

news shorts

प्री-ऑर्डर करने के लिएआपको अपने फोन में फ्री फायर गेम को लॉन्च करना होगा। इसके बाद आपको लॉबी स्क्रीन पर नजर आने वाले Elite Pass आइकन पर क्लिक करना होगा। अब आपको अपग्रेड बटन के पास मौजूद प्री-ऑर्डर बटन को दबाना होगा, जिसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलकर आ जाएगी। अब आप यहां पर डायमंड खर्च करके Elite Pass Season 42 को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

 

Free Fire Elite Pass Season 42 leaked rewards

यूट्यूब चैनल One For All Gaming ने Elite Pass Season 42 में मिलने वाले रिवॉर्ड के बारे में बताया है। इसके मुताबिक नए पास में मिलने वाले रिवॉर्ड में शामिल होगा:
  • Burning Horns Bundle
  • Beastly Wrath Skyboard
  • Beastly Wrath Loot Bundle
  • Beastly Wrath
  • Flaring Beat Bundle
इससे पहले Free Fire World नाम के एक यूट्यूब चैनल ने भी नए Elite Pass Season 42 के रिवॉर्ड लिस्ट लीक की थी। ये दोनों लिस्ट एक जैसी हैं, जिससे इनके सही होने के चांस ज्यादा लग रहे हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।