Fraud: ठगी करने की नई तरकीब, 'पापा ने नंबर दिया है' कहकर लूट रहे जालसाज

जालसाजों ने अब लोगों को ठगने के लिए एक नई तरकीब निकाली है, अब जालसाज लोगों को फोन करते हैं और कहते हैं कि आपके पिता ने उन्हें नंबर दिया है। आगे क्या होगा और आप इन लोगों से अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं? आइए हम आपको ये जानकारी देते हैं। 
 | 
SCAM ALART
जालसाज ठगी करने के लिए कोई न कोई नई तरकीब निकालते रहते हैं ताकि लोगों को आसानी से फंसाया जा सके, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता और समझदारी से आप खुद अपने आप को बचा सकते हैं। अब जालसाजों ने कुछ नया निकाला है, जालसाज अब लोगों को फोन करते हैं और सबसे पहले अपना नाम बताते हैं।READ ALSO:-दीपावली के सीजन पर वायरल फीवर से रहें सावधान, क्या ये कोरोना का नया वेरिएंट तो नहीं?

 

आप भी हैरान रह जाएंगे कि कोई अनजान शख्स आपका नाम कैसे जानता है, जालसाज आपका पूरा नाम जानते हैं। नाम बताने के बाद कहा जाता है कि तुम्हारे पापा ने हमें तुम्हारा नंबर दिया है। 

 

अगर आप जालसाजों की यह बात मान लेते हैं तो जालसाजों की पहली चाल सफल हो जाएगी और फिर जालसाज अपनी अगली चाल चलेंगे और धीरे-धीरे आपसे आपकी निजी जानकारी जुटाना शुरू कर देंगे। जानकारी मिलते ही जालसाज आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। 

 

ये है ताजा मामला
हाल ही में एक ऐसा ही मामला एक शख्स के साथ हुआ, जैसे ही जालसाज कहता है कि नंबर तुम्हारे पापा ने दिया है तो सामने वाला पूछता है कब? ये सवाल पूछने के बाद अगर जालसाजों को फंसने का डर हो तो वे आपका कॉल काट सकते हैं।

 

आपको बता दें कि यह सवाल इसलिए पूछा गया क्योंकि जालसाजों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वे पिता के नाम पर ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सामने वाले शख्स के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। कई बार धोखेबाजों की चालें उल्टी पड़ जाती हैं और आपकी समझदारी आपको बचा सकती है।

 whatsapp gif

इनसे ऐसे बचें
अगर कभी कोई आपको कॉल करके कहे कि आपके पिता ने आपको नंबर दिया है तो आपको किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में नहीं आना चाहिए। फोन कट करने के बाद सबसे पहले आपको अपने पिता को फोन करना चाहिए और पुष्टि करनी चाहिए कि क्या उन्होंने वाकई आपका नंबर किसी को दिया है या नहीं। अगर आपके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो आप 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।