29 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी Citroen C3 इलेक्ट्रिक कार, टाटा की टियागो EV को देगी टक्कर

ऑटोमोबाइल कंपनी सिट्रोन (citroen) भारतीय बाजार में जल्द बड़ा धमाका करने वाली है। कंपनी 29 सितंबर को सिट्रोन इलेक्ट्रिक (Citroen C3 electric) कार लॉन्च करेगी। 

 | 
citron C3

सिट्रोन कंपनी ने C3 EV का टीजर जारी किया है। भारतीय बाजार में सिट्रोन C3 को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब कंपनी सिट्रोन सी3 EV लॉंच करने जा रही है। भारत में इसका मुकाबला, टाटा की अपकमिंग टियागो EV से हो सकता है, जो 28 सितंबर को लॉन्च होगी।

350Km तक होगी सिट्रोन C3 EV की रेंज

जानकारी के मुताबिक, सिट्रोन C3 EV ICE मॉडल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, इसलिए इसके एक्सटीरियर में बहुत ज्यादा बदलवा की उम्मीद नहीं है। ये कई बैटरी ऑप्शन के साथ पेश की जा सकती है। कंपनी इसे 50W बैटरी पैक के साथ पेश कर सकती है, जो ग्लोबल मार्केट में बेची जाने वाली Peugeot e-208 में देखने को मिलता है। माना जा रहा है कि इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 135 bhp की पावर और 260 Nm का टार्क जेनरेट करेगा। इस बैटरी की WLTP-सर्टिफाइड रेंज 350Km है।

read also. क्या आप अपनी स्क्रीन पर देखना चाहते है धमाका ??? गूगल पर अभी लिखे ये दो शब्द, आपकी स्क्रीन पर होगा ब्लास्ट

सिट्रोन C3 EV की डिजाइन

सिट्रोन C3 कार का इलेक्ट्रिक वर्जन e-CMP पर डिजाइन किया गया है। कंपनी सिट्रोन C3 इलेक्ट्रिक की टेस्टिंग काफी समय पहले शुरू कर चुकी है। कई मौके पर इसे स्पॉट भी किया गया है। टेस्टिंग के दौरान कार को पूरी तरह कवर किया गया था, जिससे इसके मॉडस का खुलासा नहीं हो पाया। इसके फ्रंट बोनट पर एक चार्जिंग पोर्ट देखने को मिला था। हालांकि, इसके डिजाइन को देखकर माना जा रहा है कि ये सिट्रोन C3 हैचबैक होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में मौजूद फिएट पांडा इलेक्ट्रिक कार को भी इसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

क्या है सिट्रोन C3 के फीचर्स

सिट्रोन C3 EV में कई यूजफुल फीचर्स मिलेंगे। इसमें क्रूज कंट्रोल, रियर डिफॉगर, रियर वाइपर, मैन्युअल एडजस्टमेंट के साथ ORVM, रीजन ब्रेकिंग, मल्टीपल ड्राइव मोड जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। read more. महिंद्रा की एसयूवी 700 और थार में गड़बड़ी, कंपनी ने सभी मॉडेल्स को बुलाया वापस

क्या है इसकी कीमत

इंडस्ट्री एक्सपर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इस कीमत में आपको कई कंपनियां पेट्रोल कार बेच रही हैं। टाटा भी अपनी अपकमिंग टियागो इलेक्ट्रिक को 10 लाख रुपए से कम कीमत में लॉन्च करने वाली है। ऐसे में इन दोनों कारों की बीच जबरदस्त मुकाबाल देखने को मिल सकता है। वहीं, टाटा नेक्सन EV के लिए भी ये चुनौती पेश क सकती है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।