कंपनी ने किया boAt Rockerz 330 pro नेकबैंड लॉन्च, 60 घंटों तक चलेगी बैटरी, Free में पाने का मिलेगा मौका

boAt Rockerz 330 pro Neckband : नेकबैंड काले, पीले, लाल और बैंगनी रंग के ऑप्शन आपको मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक आप इस नेकबैंड को Amazon या बोट कंपनी की  आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
 | 
boAt Rockerz 330 pro
boAt Rockerz 330 pro Neckband : boAt भारत की तेजी से उभरती हुई कंपनी हैं। boAt ने अभी लेटेस्ट नेकबैंड को लॉन्च किया है। यह नेकबैंड  boAt Rockerz 330 pro के नाम से हैं। कंपनी का दावा है कि इन  boAt Rockerz 330 pro को एक बार फुल चार्ज करने पर आप 60 घंटे तक इन्हें प्रयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह फास्ट चार्जिंग को सपार्ट करते हैं। अगर आप 10 मिनट के लिए इस  boAt Rockerz 330 pro नेकबैंड को चार्ज करते हैं तो आप इन्हें 20 घंटे तक प्रयोग कर सकेंगे।

 

60 घंटे का है बैटरी बैकअप

boAt Rockerz 330 pro नेकबैंड के लिए कंपनी दावा कर रही है कि अगर आप इन्हें एक बार फुल चार्ज कर लेते हैँ तो इनकी बैटरी 60 घंटे तक चलेगी। इतना ही नहीं, डिवाइस फास्ट चार्जिंग सपोर्टेबल है। इसका मतलब यह हुआ है कि आप इसे बहुत कम समय में चार्ज कर सकते हैं। कंपनी ने इस में ईएनएक्स टेक्नॉलाजी का प्रयोग किया है। कंपनी का कहना है कि इसकी बहतरीन साउंड क्वालिटी आपको मिलेगी। also read : Flipkart का ऑफर! मात्र 15 रुपये में खरीदें Oppo का यह जबरजस्त स्मार्टफोन, डिटेल देखें

boAt Rockerz 330 Pro

A.P. Dhillon ने किया लॉन्च

भारतीय कंपनी boAt का नेकबैंड boAt Rockerz 330 pro को A.P. Dhillon ने लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह पहली बार है जब नेकबैंड को 60 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ दिया जा रहा है। कंपनी ने इसमें अन्य कई अच्छे फीचर्स भी दिए हैं। जो लोगों को काफी पसंद आने वाले हैं।

 

boAt Rockerz 330 pro में यह है खास

कंपनी का कहना है कि boAt Rockerz 330 pro नेकबैंड को ENx टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है जो अच्छी साउंड क्वालिटी प्रदान करेंगे। वहीं, इसमें 10mm डायनामिक ड्राइवर मिलेंगे। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यह नेकबैंड ब्लूटूथ v5.2 है। कंपनी का कहना है कि यह पानी और पसीने में खराब नहीं होता है।  मैग्नेटिक ईयरबड्स वाला यह नेकबैंड बहुत हल्का है।  ALSO  READ : Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान, कीमत बिल्कुल बजट में

 

4 कलर ऑप्शन है boAt Rockerz 330 pro नेकबैंड में

कंपनी के अनुसार BoAt Rockerz 330 pro में काले, पीले, लाल और बैंगनी रंग के ऑप्शन आपको मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक आप इस नेकबैंड को Amazon या बोट कंपनी की  आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

boAt Rockerz 330 Pro

सेल की तारीख तय नहीं

कंपनी ने एपी ढिल्लन से  BoAt Rockerz 330 pro नेकबैंड को लॉन्च तो करा दिया है। वहीं, इसके बारे में पूरी जानकारी और रेट भी जारी कर दिए हैं। परंतु वेबसाइट पर इसकी सेल कब से शुरू होगी यह भी जानकारी नहीं दी है। बोट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करने पर अभी प्रोडेक्ट के सामने कमिंग सून आ रहा है। Read also: Mahindra XUV700 : नई बुकिंग की डिलीवरी मई 2022 के बाद, चिप बन रही डिलवरी में अड़चन, देखें

 

बजट में है कीमत

 कंपनी ने इस नेकबैंड की कीमत बजट में रखी है। चार कलर ऑप्शन में आने वाला BoAt Rockerz 330 pro नेकबैंड  की कीमत 2,990 रुपये है। कंपनी का कहना है कि इसे आप Amazon इन ईयरफोन्स पर हर 60वें ग्राहक पर 100% कैशबैक के साथ एक इंट्रोडक्टरी ऑफर लॉन्च कर रहा है, जिसका मतलब है कि आप इन ईयरफोन्स को फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।