WhatsApp के नए फीचर में स्टेटस अपडेट को बनाएं और भी अमेजिंग, इस तरह कर सकतें हैं अपलोड
व्हाट्सएप लेटेस्ट फीचर: व्हाट्सएप के नए फीचर में कुछ यूजर्स वॉयस नोट्स को स्टेटस अपडेट के तौर पर शेयर कर सकते हैं। आइए बताते हैं कि आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं।
Thu, 19 Jan 2023
| 
व्हाट्सएप न्यू फीचर: मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है। जिसमें यूजर्स वॉयस नोट्स को स्टेटस अपडेट में शेयर कर सकते हैं। अब व्हाट्सएप यूजर्स अपने व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट में फोटो और वीडियो के अलावा वॉयस नोट्स भी शेयर कर सकते हैं। इसमें यूजर चाहे तो खुद के वॉइस नोट को रिकॉर्ड करके अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर शेयर करके भी इस फीचर का लुत्फ उठा सकता है। फिलहाल यह फीचर कुछ ही यूजर्स के लिए शुरू किया गया है। कंपनी जल्द ही इसे बाकी WhatsApp यूजर्स के लिए भी शुरू कर सकती है।Read Also:-दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटा, नशे में कार चालक ने की बदसलूकी, सड़कों पर रियलिटी चेक करने निकली थी
ऑनलाइन वॉट्सऐप फीचर ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म यानी WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर अपडेट एंड्रॉयड 2.23.2.8 के लिए लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा अपडेट के साथ गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। आइए आपको बताते हैं कि व्हाट्सएप के नए फीचर में यूजर्स क्या-क्या कर सकते हैं और यह फीचर कैसे काम करेगा।
📝 WhatsApp beta for Android 2.23.2.8: what's new?
— WABetaInfo (@WABetaInfo) January 18, 2023
WhatsApp is releasing the ability to share voice notes via status updates to some lucky beta testers!https://t.co/ZHmQu368oz pic.twitter.com/ETsDLogxbC
स्टेटस अपडेट में वॉयस नोट्स शेयर करें
- व्हाट्सएप के नए फीचर में कुछ एंड्रॉयड बीटा टेस्टर वॉयस नोट्स को स्टेटस अपडेट के तौर पर शेयर कर सकते हैं।
- यह फीचर टेक्स्ट स्टेटस सेक्शन के अंदर आएगा। इसमें वॉट्सऐप यूजर्स अपनी वॉयस रिकॉर्डिंग पर ज्यादा कंट्रोल कर सकेंगे।
- ऐसे में यूजर्स अब वॉयस शेयर करने से पहले रिकॉर्डिंग को डिलीट कर सकते हैं।
- वॉइस नोट के लिए अधिकतम रिकॉर्डिंग समय 30 सेकंड है।
- स्टेटस अपडेट पर शेयर किए गए वॉइस नोट्स एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होंगे।
- वॉट्सऐप स्टेटस पर शेयर किए गए वॉइस नोट्स 24 घंटे के बाद फोटो और वीडियो की तरह गायब हो जाते हैं।
- स्टेटस अपडेट में पोस्ट किए जाने के बाद यूजर्स अगर वॉयस नोट्स को डिलीट करना चाहते हैं तो आसानी से डिलीट कर सकते हैं।
- जैसा कि ऊपर बताया गया है, यह फीचर सिर्फ उन व्हाट्सएप यूजर्स के लिए है जो गूगल प्ले स्टोर से लेटेस्ट बीटा इंस्टॉल करते हैं।
- WaBetaInfo के मुताबिक, संभावना है कि आने वाले हफ्तों में इसे बाकी यूजर्स के लिए भी शुरू कर दिया जाएगा।