LG 2022 OLED TV : एलजी कंपनी ने लॉन्च किया 75 लाख की कीमत वाला 97 इंच का ओएलईडी टीवी, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
टीवी को बेहतर ब्राइटनेस देने के लिए इनमें नई Brightness Booster Max तकनीक दी गई है।
May 25, 2022, 17:24 IST
| 
LG 2022 OLED TV : मोबाइल हर रोज नई टेक्नॉलाजी का प्रयोग कर लॉन्च किया जा रहा है। जिसके चलते वह ढेर सारे फीचर्स रखते हैं। परंतु टीवी का भी अलग ही अनुभव होता है। LG Electronics कंपनी लगातार अपनी टेक्नालॉजी में बदलाव कर टीवी की क्वालिटी बढ़ा रही है। अब कंपनी ने 2022 OLED TV लाइनअप लॉन्च की है जिसमें 42-इंच से लेकर 97-इंच तक के टीवी मॉडल शामिल हैं।
कंपनी ने भारत में इस ओएलईडी टीवी लाइनअप को लॉन्च किया है। इसमें टीवी के आकार के अनुसार कीमत भी तय की गई है। इस लाइन अप में सबसे छोटा टीवी 42 इंच का है। जिसके बाद आकार बढ़ते जाते हैं। वहीं, अभी तक का सबसे बड़े आकार का टीवी का साइज 97 इंच रखा गया है। read : New Telecom Reforms : अब इन लोगों को नहीं मिलेगा नया Sim Card, सरकार ने नियमों में किया बदलाव, ऑनलाइन बुक कर सकेंगे सिम

LG 2022 OLED TV लाइनअप के मॉडल
-
C2 Series - 42-इंच, 48-इंच मॉडल
-
G2 Series - 55-इंच और 65-इंच मॉडल
-
LG Signature R OLED - 77-इंच माॅडल
-
8K OLED TV - 83-इंच मॉडल
-
LG Signature R OLED - 97-इंच मॉडल

LG 2022 OLED TV Price
LG 2022 OLED TV लाइनअप में 42 इंच वाले टीवी की कीमत 89,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं, LG Signature R OLED - 97-इंच मॉडल की कीमत 75 लाख रुपये है read : पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाने का तेल जल्द होने वाला है सस्ता, सरकार ने उठाया यह कदम, देखें

LG TV Features and specification
-
2022 OLED TV लाइनअप में कंपनी की सेल्फ-लिट OLED तकनीक है, जो इन टीवी में सटीक पिक्सल लेवल कंट्रोल की मदद से डीप ब्लैक प्रोड्यूस करते हैं। कंपनी का कहना है कि ये टीवी असली जैसे कलर और अनंत कन्ट्रैस्ट रेषियो से लैस हैं।
-
लाइनअप में LG का नया α9 (अल्फा 9) Gen 5 प्रोसेसर और यूनीक पिक्चर ऐल्गरिदम है। LG की evo तकनीक 2022 G2 series (LG OLED evo Gallery Edition) और C2 series में मौजूद है। इन दोनों सीरीज के मॉडल्स को CES 2022 Innovation Awards भी मिला था। । read more : OLA Electric Scooter : ओला कंपनी ने स्कूटर की डिलीवरी 24 घंटे में करने का किया दावा, Ola S1 pro स्कूटर की कीमत भी बढ़ाई, देखें
-
टीवी को बेहतर ब्राइटनेस देने के लिए इनमें नई Brightness Booster Max तकनीक दी गई है। LG α9 Gen 5 प्रोसेसर कंपनी के G2, C2 और Z2 सीरीज मॉडल्स में Dynamic Tone-mapping Pro Algorithm को ऐक्टिव करता है। कंपनी का कहना है कि यह टीवी स्क्रीन पर मौजूद 5,000 अलग-अलग एरिया को एक साथ प्रोसेस करके पिक्चर को बेहतर बनाता है।
-
इन टीवी में साउन्ड को बेहतर बनाने के लिए AI Sound Pro फीचर मौजूद है, जो 2-channel audio को virtual 7.1.2 sound में बदल सकता है। इसकी मदद से व्यूअर को ऊपर और पीछे की तरफ से भी आता हुआ सुनाई पड़ता है।
-
LG B2 OLED TV series 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज में आता है। LG A2 series में 48-इंच, 55-इंच और 65-इंच साइज मिलते हैं। दोनों ही सीरीज में सेल्फ-लिट तकनीक, α7 Gen 5 प्रोसेसर, Dynamic Tone-mapping और AI Sound Pro का सपोर्ट मिलता है।
