R Madhavan के बेटे वेदांत बढ़ाया देश का मान, तैराकी में दो दिन में जीते दो मेडल, इनमें एक Gold

R Madhavan son Vedaant Madhavan : आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने तैराकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। दरअसल 16 साल के वेदांत कोपेनहेगन में आयोजित डेनिश ओपन स्विमिंग मीट (Danish Open 2022) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 

 | 
vedaantmadhavan
R Madhavan son Vedaant Madhavan : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान के बेटा आर्यन के दोस्तों के साथ ड्रग्स पार्टी करते हुए पकड़े जाने के बाद स्टार किड्स को लेकर देश में बहस छिड़ गई थी। लोग स्टार किड्स को बिगड़ी औलाद कहने लगे थे, लेकिन इसी तानेबाजी के बीच बॉलीवुड के एक और सुपरस्टार के बेटे ने देश का नाम रोशन किया है। Read Also: घर बैठै Loan दे रही ये मोबाइल एप, बस डाउनलोउ करें और KYC पूरी करते ही मिलेगा 5 लाख तक का लोन, जानिए कैसे

 

vedaantmadhavan

यह सुपरस्टार है आर माधवन, दरअसल आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने तैराकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। दरअसल 16 साल के वेदांत कोपेनहेगन में आयोजित डेनिश ओपन स्विमिंग मीट (Danish Open 2022) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में  पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया। वेदांत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8.17.28 की टाइमिंग निकालीं। उन्होंने अलेक्जेंडर एल ब्योर्न को 0.10 सेकेंड के अंतर से हराया। इससे एक दिन पहले वेदांत ने तैराकी प्रतियोगिता में पुरुषों के 1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

 

vedaantmadhavan

बेटे की जीत पर माधवन और उनकी पत्नी सरिता बिरजे बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेदांत की जीत की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'गोल्ड...आप सभी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से सबसे बड़ी जीत की राह जारी है। आज यह @vedaantmadhavan के लिए 800 मीटर में एक स्वर्ण है।' इसके साथ उन्होंने वेदांत के कोच और टीम को धन्यवाद कहा। 

 

whatsapp gif

R Madhavan ने डेनमार्क में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले साजन प्रकाश (Sajan Prakash) को भी बधाई दी है। दो बार के ओलम्पियन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई में जीत हासिल की, वहीं वेदांत माधवन 1,500 मीटर बटरफ्लाई में अपना दबदबा कायम किया।

जूनियर चैम्पियनशिप में जीते थे 7 पदक

Vedaant Madhavan पहले भी कई पदक जीत चुके हैं। अक्टूबर, 2021 में उन्होंने बेंगलुरु में हुई जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैम्पियनशिप में सात मेडल जीते थे। इसी साल मार्च में, वेदांत माधवन और एक अन्य तैराक तनीश जॉर्ज ने लातवियन ओपन स्विमिंग चैम्पियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीते थे।

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।