Dhanteras 2021: जानिए धनतेरस पर क्या खरीदना होगा शुभ और क्या करें दान

Dhanteras festival के दिन नया वाहन, सोना, चांदी, कपड़े, बर्तन और अन्य सामान की खरीदारी होती है। इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है।
 | 
dhanteras shopping 2021
Happy Dhanteras 2021 Wishes: धनतेरस पर्व  कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। धनतेरस (Dhanteras) के दिन से ही दीपोत्सव ( Diwali festival) की शुरुआत हो जाती है। वर्ष 2021 में धनतेरस 2 नवंबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। हमारे पौराणिक शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर की विधि विधान से पूजा की जाती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी और धन्वंतरि की भी पूजन की जाती है।

 

क्या खरीदें (what to buy on dhanteras)


धनतेरस (Dhanteras festival) के दिन नया वाहन, सोना, चांदी, कपड़े, बर्तन और अन्य सामान की खरीदारी होती है। इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है। धनतेरस पर्व पर नई वस्तु व आभूषण खरीदने के साथ ही दान करने का भी बड़ा ही विशेष महत्व होता है। read also : Dhanteras 2021 Shopping Timing: धनतेरस पर तीन ग्रहों की युति से प्रसन्न होंगी लक्ष्मी, इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी

dhanters 2021


खुलकर करें दान


धनतेरस (Dhanteras festival) के दिन से ही दीपोत्सव शुरू हो जाता है और अगले चार दिन त्यौहारों का दौर रहता है। इसलिए इन पर्वों पर जरूरतमंद व्यक्ति को दान दक्षिणा करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन  खुशियों सुख समृद्धि से परिपूर्ण रहता है। धनतेरस पर्व पर यदि कोई गरीब व्यक्ति या भिक्षुक आपके द्वार पर आए तो उसको खाली हाथ ना भेजें। दान देने से पहले एक बात का विशेष ध्यान दें। दान हमेशा सूर्य छिपने से पहले करें इसके अलावा दान में कोई भी सफेद वस्तु जैसे कि सफेद कपड़ा चावल व चीनी कभी दान न करें।  Read also : Bajaj Pulsar 250 Launched : कंपनी ने लॉन्च किए बजाज पल्सर 250 के दो मॉडल, कीमत बजट में है, वीडियो देखें

 


किसकी करें पूजा (whom to worship on dhanteras)


धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी, यमराज, भगवान गणेश, कुबेर व माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसा करने से व्यक्ति व उसका परिवार जीवन भर सुख में रहता हैं। भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से हमारा शरीर निरोगी व स्वस्थ रहता है तथा चेहरे पर तेज रहता है। यम की पूजा करने से अकाश्मिक व अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है।  Read also : Diwali Gifts : मेरठ के गंगानगर स्थित Four Seasons & Bekars से खरीदे दिवाली गिफ्ट, लकी ड्रा में पाएं 50 % तक डिस्काउंट

dhanteras shopping 2021

वहीं भगवान श्री गणेश की पूजा करने से बुद्धि कुशाग्र व जीवन में आगे बढ़ने के लिए सद्बुद्धि प्राप्त होती है। कुबेर व माता लक्ष्मी की पूजा करने से हमारे धन में वृद्धि सुख संपदा बढ़ती है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है इसलिए यहां पशुओं को भी धन कहा जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में धनतेरस के दिन लोग पशुओं की भी पूजा भी करते हैं।  यह भी पढ़ें - Buy Gold On Dhanteras: इस धनतेरसत महज 1 रुपये में खरीदें सोने का सिक्का, मिलेगी शुद्धता की पूरी गारंटी, जानिए कैसे?

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।